फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crime

सीतापुर में पकड़े गए गैंग ने कस्ता पेट्रोल पंप पर की लूट

Fri, 26 Jul 2019 02:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 02:53 AM IST
विज्ञापन
crime
लखीमपुर खीरी। कस्ता में स्थित जिला पंचायत अध्यक्ष के पति नरेंद्र सिंह के पेट्रोल पंप पर लूट सीतापुर में पकड़े गए गैंग ने की थी। पुलिस ने गैंग में शामिल लखीमपुर खीरी जिले के तीन बदमाशों को दबोच लिया, जबकि दो फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर लूटी गईं दो एलसीडी बरामद की है।
विज्ञापन

एएसपी शैलेंद्र लाल ने बताया कि दो दिन पहले सीतापुर पुलिस ने एक गैंग पकड़ा था। पकड़े गैंग के सदस्य अमित राठौर और इरफान ने कस्ता स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट करने की वारदात कबूली थी। इस पर एक टीम को सीतापुर भेजा गया था। पूछताछ में बदमाशों ने पुलिस को बताया था कि लूट की योजना लखीमपुर खीरी के ही पुष्पेंद्र यादव निवासी भगौतीपुर, श्याम त्रिपाठी निवासी औरंगाबाद थाना मैगलगंज, बालिस्टर निवासी रानी बेहड़, संजय भार्गव उर्फ कालिया निवासी थाना मितौली और मोहम्मद इकरार निवासी मझगवां थाना हैदराबाद के साथ मिलकर बनाई थी। इस पर पुलिस ने पांचों आरोपियों की तलाश तेज कर दी। एएसपी ने बताया कि सूचना पर थाना मितौली एसओ अनिल कुमार सिंह ने बड़ग़ांव तिराहा के पास गुरुवार की तड़के 3:30 बजे चेकिंग शुरू की। दो अपाचे बाइकों पर सवार होकर आ रहे बदमाशों ने पुलिस को देखकर फायर कर दी और भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी कर पुष्पेंद्र यादव, बालिस्टर और मोहम्मद इकरार को दबोच लिया, जबकि श्याम त्रिपाठी और संजय भार्गव भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से दो एलसीडी, बिना नंबर की दो बाइक, दो तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed