{"_id":"6851b9c4e30bfd59d007cde6","slug":"crime-graph-increased-in-magalganj-area-police-failed-in-revealing-the-crime-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-148357-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज क्षेत्र में अपराध का बढ़ा ग्राफ, खुलासे में नाकाम पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मैगलगंज क्षेत्र में अपराध का बढ़ा ग्राफ, खुलासे में नाकाम पुलिस
Wed, 18 Jun 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 18 Jun 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। इन दिनों मैगलगंज क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ा हुआ है। अपराधी वारदात को अंजाम देने के बाद आसानी से निकल जा रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहा है। पुलिस खुलासा तो दूर अपराधी कहां के हैं, यह तक नहीं पता लगा सकी। दो जून के बाद हुईं घटनाओं पर नजर डालें तो क्षेत्र में चोरी, लूट, हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं।
सूचना पर पहुंचने के बाद पुलिस महज खानापूरी ही करती है। कई मामलों में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया, लेकिन वह महज जीडी तक ही सीमित रह गया। 15 दिनों से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी क्षेत्र में घटित हुईं 10 वारदात को खोलने में पुलिस नाकाम रही। इस वजह से एसपी ने बीते दिनों इंस्पेक्टर रमेश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर भी किया था।
-- -- -- -- -- -- -
कोतवाली के पास धर्माखेड़ा गांव में चोरी
वारदात की शुरुआत 2 जून को धर्माखेड़ा गांव से हुई, जहां चोरों ने हाईवे किनारे स्थित सुरेंद्र मिश्रा के मकान को निशाना बनाया। चौंकाने वाली बात यह रही कि यह मकान मैगलगंज कोतवाली से कुछ ही कदमों की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोरों ने बड़े आराम से चोरी की। इससे पुलिस की रात्रि गश्त की पोल खुल गई।
विज्ञापन
-- --
ककरहा गांव में युवती को गला दबाकर मारा
-3 जून को ककरहा गांव में गांव के बाहर एक युवती रोली का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई, जिसने इस वारदात को और गंभीर बना दिया। एक तरफ लूट और चोरी की वारदात हो रही थीं, वहीं अब हत्या जैसे जघन्य अपराध भी सामने आने लगे। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
-- --
एक ही रात में तीन घरों को बनाया निशाना
-5 जून की रात को तो अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक साथ तीन घरों को निशाना बना डाला। मोहम्मद गनी, मोहम्मद दीन और रफीक अहमद के घरों में चोरों ने सेंध लगाई और कीमती सामान व नकदी पर हाथ साफ किया। यह घटना भी पुलिस की सक्रियता और खुफिया नेटवर्क की नाकामी को उजागर करती है।
-- --
दीक्षितपुर में नवविवाहिता से लूटपाट
-6 जून को औरंगाबाद चौकी क्षेत्र के दीक्षितपुर गांव में नवविवाहिता कोनल के साथ हुई लूट ने सनसनी फैला दी। कोनल अपने भाइयों के साथ ससुराल से मायके लौट रही थीं, तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे लूट लिया और विरोध करने पर मारपीट भी की। यह घटना भी साफ दर्शाती है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं।
-नई बस्ती में फिर चोरी, तीन अन्य घरों को बनाया निशाना
- 7 जून को नई बस्ती स्थित सोनू के मकान में चोरों ने फिर से हाथ साफ कर दिया। वहीं, 12 जून को कस्बे के रामनगर मोहल्ले में रात को एक साथ तीन घरों को खंगाला, जिसमें अरविंद वाजपेयी, पंकज राठौर व गुड्डन दीक्षित के यहां चोरी हुई। हैरत की बात तो ये है कि इसमें पुलिस ने तीनों घटनाओं का मुकदमा एक ही में दर्ज किया है।
वर्जन
लगातार हो रही चोरी और लूट की वारदात के खुलासे के लिए टीमें लगी हुई हैं। जहां कहीं से भी सुराग मिल रहा है, जांच की जा रही है। जल्द ही सभी घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
जीतेंद्र सिंह परिहार, सीओ मितौली