फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

युवक की बगौड़ी से काटकर मार डाला

Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
crimc
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के अंबारा गांव में मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी में पांच लोगों ने एक युवक पर बगौड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। जानकारी होने पर युवक को बचाने पहुंचे बड़े भाई पर भी धारदार हथियारों से प्रहार कर घायल कर दिया। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं लगे।
विज्ञापन

अंबारा गांव निवासी पवन कुमार सिंह पुत्र धर्मपाल सिंह शनिवार देर शाम अपने घर से कुछ दूरी पर गुटका लेने गए थे, तभी वहां पर अपने घर के सामने खड़े राजेश कुमार से किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। उस समय पवन कुमार नशे में था। आरोप है कि इसी बीच राजेश के घर के दूूसरे लोग भी लाठी-डंडा और धारदार हथियार लेकर आ गए और पवन पर बगौड़ी से हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पवन का बड़ा भाई विपिन (28) व चचेरे भाई हरपाल (24) पवन को बचाने पहुंचे। घायल भाई को लेकर विपिन घर की तरफ चले, तभी हमलावरों ने उसे भी बगौड़ी से वार कर घायल कर दिया। मौजूद लोग यह देखकर भाग खड़े हुए। चचेरे भाई हरपाल घायल विपिन को लेकर बिजुआ सीएचसी जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाद में पहुंची एंबुलेंस में घायल पड़े पवन को बिजुआ लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और आसपास के कई घरों में दबिश दी, लेकिन कोई नहीं मिला। पुलिस ने देर रात शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के पिता की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर पांच के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
बिजुआ। मृतक विपिन सिंह के पिता ने अपने पड़ोसी राजेश, अनुराग, राहुल, अमित और सुमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आरोपियों से संबंधी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरेआम हुआ कत्ल, किसी ने नहीं देखा
अंबारा गांव में आरोपियों की दहशत कहें या फिर कानूनी झमेलों से बचने के लिए लोग बोलने से कतरा रहे हैं। पुलिस कल से लोगों से पूछ रही है कि कैसे झगड़े की शुरुआत हुई, कौन कौन लोग थे और किसने किसको बचाया, लेकिन कोई कुछ बताने को तैयार नहीं है। लोगों का कहना है कि पहले भी मुख्य आरोपी पर केस दर्ज हो चुके हैं, हालांकि भीरा कोतवाल प्रदीप सिंह कहते हैं कि इसकी जानकारी नही है, छानबीन की जाएगी। साथ ही पुलिस को अवैध संबधों के चलते घटना होने का अंदेशा लग रहा है।
हत्या जहां हुई वहां पसरा सन्नाटा
झगड़े के बाद से ही राजेश का पूरा परिवार गायब है और जिस गली में विपिन और पवन का खून पड़ा है, उस गली से लोग निकलने से भी परहेज कर रहें हैं। पुलिस के दो सिपाही उस गली में निगरानी कर रहें हैं।
मृतक विपिन की पत्नी का रो-रोकर हुआ बुरा हाल कांच की चूड़ियों से भरे हाथों पर जमीन पर पटकती रोहिणी बस इतना ही चीखती रही कि जैसन हमरे आदमी का काटे हव, ऐसन हमकव भी काट देव। हम कैसन जिंदा रहिबा।
इतनी दर्द भरी चीख सुनकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आखों में आंसू आ गए। पास में बैठे तीनों बच्चे कभी मां को देखते तो कभी पलंग पर लगे उस खून को। जिस पर कल रात को विपिन को लेटाया गया था।

रविवार की सुबह तेज सूरज निकला तो लेकिन रोहिणी की हसंती खेलती जिंदगी के लिए अंधेरा बन गया। मृतक की पत्नी ने बताया कि विपिन के पास खेती के लिए ज्यादा जमीन नही है इसलिए अक्सर वह बाहर काम करने जाता था। छोटा भाई पवन भी यही काम करता है। कुछ दिनों से दोनो भाई घर पर थे। रोहिणी और विपिन की शादी को आठ साल हो गए और दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। हमले में एक को नही बल्कि तीन मासूम बच्चों से उनके पिता और पत्नी का सुहाग छीन लिया गया। रोहिणी घर के आंगन में उसी पलंग को पकड़े रो रही थी जिस पर कल रात विपिन को लेटाया गया था। विपिन की खून से सनी जैकेट देख पत्नी बेहोश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed