{"_id":"5e0100bf8ebc3e88142066b8","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3892354166","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूक बधिर युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूक बधिर युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। गांव में भीख मांगकर पेट भरने वाली एक मूक बधिर युवती को गांव का युवक बहाने से अपने घर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
कोतवाली क्षेत्र की एक 22 वर्षीय युवती मूक बधिर है। वह गांव में भीख मांगती और अपना गुजारा करती है। वह पड़ोसी गांव में चली गई। गांव के युवक उसे अकेला देख खाना देने के बहाने अपने घर ले गया। उससे दुष्कर्म किया और भगा दिया। पीड़िता गांव पहुंची और अपने चाचा को इशारों से पूरी बात समझाई। युवती का चाचा पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंचा और पूरी घटना बताई। पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक हरीओम श्रीवास्तव ने बताया कि युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया, जहां से अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।