{"_id":"5dffb4df8ebc3e8801066eee","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly389113536","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंद्राबाद। नीमगांव थाना क्षेत्र में करनपुर मुवैया के पास बेहजम मार्ग पर शनिवार की रात गन्ना बेचकर ट्रैक्टर ट्रॉली से लौट रहा किसान नियंत्रण खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर खाई में पलट गया। इससे दबकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लिया है।
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव बाछेपारा निवासी 40 वर्षीय उत्तम कुमार मजदूरी कर जीवनयापन करता था। शनिवार की रात को वह रामभरोसे त्रिवेदी के पुत्र अमित कुमार के साथ उसकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठकर गन्ना बेचने क्रेशर पर गया था। रात में गन्ना बेचकर ट्रैक्टर चालक अमित कुमार के साथ उत्तम लौट रहा था। रास्ते में करनपुर मुवैया गांव के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में पलट गया, जिसके नीचे दबकर उत्तम की मौत हो गई। सूचना पर भीड़ एकत्र हो गई, जिस पर प्रभारी निरीक्षक राजकुमार और बेहजम चौकी इंचार्ज हरिदास चौरसिया मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम केे लिए भेजवाया। मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर पुलिस ने अमित कुमार के खिलाफ लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव से तीन लोग ट्रैक्टर पर गए थे। अभी मामले की जांच की जा रही है कि ट्रैक्टर कौन चला रहा था। ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
- राजकुमार, प्रभारी निरीक्षक, नीमगांव