फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंट भी खंगाले

Mon, 23 Dec 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
crimc
लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन एक्ट लागू होने के बाद शांति-व्यवस्था कायम करने में अब तक जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन कामयाब रहा है। लिहाजा आगे कोई चूक की गुंजाइश न रहे, जिसके लिए रविवार को छुट्टी होने के बावजूद पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। इससे पहले शनिवार की रात को भी पुलिस ने होटल-रेस्टोरेंट की चेकिंग कर तलाशी ली है। रविवार को थानों में पीस कमेटी की बैठकें हुईं।
विज्ञापन

कई जिलों में हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं के मद्देनजर यहां का प्रशासन कतई ढील देने को तैयार नहीं है। बल्कि सुरक्षा-व्यवस्था को और चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेजों पर साइबर सेल कड़ी नजर बनाए हुए है। वहीं मुख्य चौराहों पर पुलिस टीमें मुस्तैदी के साथ तैनात रहीं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए पुलिसकर्मी पैदल गश्त भी कर रहे हैं, जिससे रास्तों में होने वाली गतिविधियों पर भी नजर रखी जा सके। इसके अलावा पुलिस की गाड़ियां विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर माहौल पर नजर बनाए हैं। रात को भी गाड़ियां संवेदनशील इलाकों में जाकर गश्त कर रही हैं और खुराफातियों को पुलिस की मौजूदगी का अहसास भी करा रही हैं। यही वजह है कि विरोध प्रदर्शन के लिए अंदरखाने बनाई जा रही रणनीतियां कारगर नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

कोई अफवाह फैलाए तो तुरंत दें सूचना
नीमगांव थाने में रविवार को प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने पीस कमेटी की बैठक करके लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में हिंसा की जगह नहीं है। ऐसा करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई अफवाह फैलाता है या फिर लोगों को गुमराह करने के लिए गलत संदेश सोशल मीडिया पर प्रचारित करता है, तो उसकी तुरंत शिकायत करें। ताकि समय रहते ऐसे अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जा सके। बैठक में कई गांवों प्रधान और संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोला में शांति सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहा प्रशासन
एसडीएम अखिलेश यादव की अध्यक्षता में शनिवार शाम कोतवाली में धर्मावलंबियों की बैठक में शांति बरकरार रखने के मिले आश्वासन पर सीओ आरके वर्मा के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी, एसआई लल्ला गोस्वामी के साथ पुलिस के जवान दंगा नियंत्रक उपकरणों सहित नगर के प्रमुख मार्गों पर मार्चपास्ट करते रहे। वहीं अलग-अलग टीमें सदर चौराहा, आंबेडकर तिराहा, शिवम चौराहा, विकास चौराहा, मोहम्मदी बाईपास आदि प्रमुख स्थानों पर मुस्तैद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed