{"_id":"5dffb3948ebc3e87d468885f","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly3891121189","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। शहर के एक मोहल्ले में रविवार को घर के बाहर खेल रही नौ वर्षीय बालिका से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बालिका के शोर मचाने पर आरोपी युवक मौके से भाग निकला, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी भी उसी मोहल्ले का निवासी है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी नौ वर्षीय बालिका घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां पर पड़ोस का एक युवक पहुंचा और उसने बालिका को दबोच लिया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा, तो बालिका ने शोर मचाया। बालिका की चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी युवक मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मोहल्ले से ही गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बालिका के पिता की तहरीर के मुताबिक आरोपी मनोज चौरसिया के खिलाफ सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी का चालान भेजा जाएगा।