फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

पीडब्ल्यूडी कर्मी के घर से लाखों की चोरी

Mon, 23 Dec 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
crimc
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम झाऊपुर निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मी के घर शनिवार रात चोरों ने नकब लगाकर कमरे में रखे बक्से और अलमारी से दो लाख रुपये व जेवरात सहित करीब 20 लाख का माल निकाल ले गए। रविवार सुबह कमरे में बिखरा सामान देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल कर घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम झाऊपुर निवासी लोक निर्माण विभाग में सड़क निर्माण इंचार्ज के पद पर कार्यरत अमरीश कुमार शर्मा और उनका पुत्र प्रभात कुमार सफाईकर्मी हैं। शनिवार रात चोर अमरीश कुमार के पक्के मकान की दीवार में नकब लगाकर घुस गए और अलमारी, बक्से में रखे दो लाख रुपये, सोने की चार लाकेट, कंगन, नथनी, चूड़ी, चार जोड़ी झुमकी, एक जोड़ी झाला, चार अंगूठी, तीन जोड़ कुंडल, चांदी की पायल, करधनी, पाजेब, कपड़े, पीतल के बर्तन सहित करीब 20 लाख का सामान चुरा लिया। सुबह जब घर के लोग उठे और कमरे में बिखरा सामान देखा तो होश उड़ गए। बताया कि उसका और बेटे का वेतन के अलावा दो दिन पहले डाकघर से 50 हजार की एनएससी का भी भुगतान लिया था और छोटा भाई संजय शर्मा कोटे की दुकान चलाता है, सारा रुपया अलमारी में रखा था। वहीं बड़ी पुत्री नीरज शर्मा ने ससुराल में अनमन के चलते अपना जेवर यहां रख दिया था। वह सब भी चोरी हो गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोग दूसरी मंजिल पर सोए थे। आधी रात के बाद खटपट की आवाज हुई, लेकिन गांव में बंदर अधिक होने से परिवार वालों ने सोचा कि बंदर खटपट कर रहे और सो गए। सुबह सामान बिखरा और नकब लगी देख उन्हें चोरी की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि नकदी और जेवरात सहित करीब 20 लाख का माल चोरी हुआ है। चोरों ने बक्से में कपड़े बिखेरे तब 27 हजार रुपये धोखे से बक्से में ही छूट गए, जो उन्हें सुरक्षित मिल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बेटी की फरवरी में होनी है शादी
अमरीश कुमार शर्मा ने बताया कि उसकी छोटी बेटी की शादी फरवरी में होनी है उसका तिलक जनवरी में चढ़ना है। शादी की तैयारियां भी घर में चल रहीं थी। परिवार के लोग खरीदारी और तैयारियों में थे। इसी दौरान चोरी हो गई।
स्कूल और साधन सहकारी समिति का ताला तोड़ा
चोरों ने प्राथमिक विद्यालय का ताला तोड़कर सामान खुर्दबुर्द कर दिया। चोरी योग्य सामान न मिलने पर पड़ोस की साधन सहकारी समिति के चैनल का ताला तोड़कर कार्यालय में दीवार में चुनी सेफ निकालकर कटर से तोड़फोड़ की। गनीमत नहीं कि उस सेफ में कोई नकदी नहीं थी।सहकारी समिति सचिव मिथलेश कुमार सिंह ने चोरी की तहरीर पुलिस में दे दी है। हल्का दरोगा महेंद्र प्रताप यादव ने मौका मुआयना कर शीघ ही घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।

चोरी की सूचना पर हल्का दरोगा को मौके पर भेजा था, पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है। जांच की जा रही है। पीड़ित से भी सहयोग करने को कहा है। शीघ्र रिपोर्ट दर्ज कर चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा।
- धर्मदास सिद्धार्थ थानाध्यक्ष हैदराबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed