{"_id":"5dffb2268ebc3e87b96e2146","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly389111562","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से चेन छीनने की कोशिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से चेन छीनने की कोशिश, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली की रामापुर पुलिस चौकी क्षेत्र में पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर बाइक सवार लुटेरों ने साइकिल से जा रही महिला के गले से सोने की चेन छीनने की कोशिश की। महिला के शोर मचाने पर राहगीरों ने एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। जबकि दूसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा।
अटकोनहा निवासी रामखेलावन मौर्य अपनी पत्नी भगवती देवी को लेकर साइकिल से सरैंया गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। रास्ते में रामापुर के पास बाइक सवार दो लुटेरों ने महिला के गले से सोने की चेन और कान से झुमकी छीन ली और मौके से भागने लगे। महिला ने शोर मचाया, तो राहगीरों ने एक बाइक सवार बदमाश को पकड़ लिया। पकड़े गए बदमाश की पहचान विपिन निवासी ललितानगर के तौर पर हुई है। जबकि दूसरा साथी अरुण निवासी गोला मौके से फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया है कि एक आरोपी पकड़ा गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। क्षेत्र में पहले हुई चेन स्नैचिंग की कुछ घटनाओं का खुलासा होने की उम्मीद है।