{"_id":"5dffb2288ebc3e87d468885c","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly389111220","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में मृत गन व्यापारी की हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में मृत गन व्यापारी की हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदी। कोतवाली क्षेत्र अमीरनगर के पास ट्रक और कार की टक्कर में लखीमपुर के गन हाउस मालिक की हुई मौत के मामले में मृतक के बेटे की तहरीर पर पांच दिन बाद अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
मालूम हो कि अभिषेक गुप्ता के पिता सुधाकर गुप्ता उर्फ श्यामू 17 दिसंबर की रात 10 बजे अपनी क्रेटा कार से दिल्ली से घर आ रहे थे। अमीरनगर के पास कठिना नदी की मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक के चालक ने गाड़ी के ऊपर ट्रक चढ़ा दिया। जिससे कार मालिक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंचे अमीरनगर एसआई संतोष यादव ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा था। मृतक के पुत्र अभिषेक गुप्ता ने बताया कि उसके पिता पर 16 नवंबर को भी इसी जगह पर गाड़ी को टक्कर मारने को लेकर ट्रक ने हमला किया था। जिसकी सूचना मृतक ने पहले थाना कोतवाली सदर में दर्ज कराई थी। ठीक एक माह बाद उसी जगह पर गाड़ी में टक्कर मारी गई जिससे उसमें पिता की मौत हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुत्र के बयानों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
मृतक के पुत्र अभिषेक का कहना है कि उसके पिता से लखीमपुर के एक बड़े व्यापारी से संपत्ति विवाद चल रहा था। उसने आशंका जताई है कि उसके पिता की हत्या कराई गई है।