{"_id":"5df7c8548ebc3e879a408e7a","slug":"crimc-lakhimpur-news-bly388303747","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महेवागंज। सदर कोतवाली के सैधरी गांव में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गले और शरीर पर चोट के निशान देख मायके वालों ने मारपीट करने व गला घोंट कर हत्या करने का आरोप लगाया है।
सैधरी गांव निवासी सचिन की पत्नी रितु तिवारी (32) का शव रविवार को कमरे के कुंडे में लटका मिलने से कोहराम मच गया। रितु की शादी करीब दो साल पहले नीमगांव थाना क्षेत्र के बैबहा निवासी कृष्ण मुरारी की पुत्री से हुई थी। मृतका का एक पुत्र भी है। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे। दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही पुलिस को खबर की। मायके के लोगों ने बेटी की पिटाई कर उसका गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया है। चौकी प्रभारी पारस नाथ ने बताया कि प्रथम दृष्टया हैंगिंग का मामला लगता है। तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उधर ससुरालियों ने अवसाद में महिला के फांसी लगाकर जान देने की बात पुलिस को बताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।