फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   crimc

नेपाली युवती और दो युवक बॉर्डर पर पकड़े

Mon, 04 Nov 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
crimc
संपूर्णानगर। इंडो-नेपाल सीमा से जुड़े इलाकों से होने वाली मानव तस्करी के मामले लगातार सामने आते रहे हैं। तस्कर युवतियों को नौकरी दिलाने के बहाने लाते हैं। शनिवार को चेकिंग के दौरान एसएसबी ने एक नेपाली युवती को दो स्थानीय युवकों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ में युवती ने नौकरी के लिए जाने की बात कही। पुलिस ने सभी को नेपाल पुलिस व महिला विकास समिति के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

भारत नेपाल सीमा की 49वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल प्रभारी निरीक्षक भेर जी सोडा ने बताया कि शनिवार शाम सीमा पिलर संख्या 200 व 201 के बीच शेख राज, महिला आरक्षी वंदना व लक्ष्मी कार्की चेकिंग कर रहे थे। इस बीच उन्होंने बॉर्डर पार से भारत की सीमा में एक बाइक पर सवार दो युवकों को एक नेपाली युवती के साथ घुसते देखा। मानव तस्करी का संदेह होने पर उन्हें रोककर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में नेपाली युवती पार्वती सिंह ने नौकरी के लिए बंग्लुरू ले जाए की बात बताई। उसके परिवार को भी इसकी जानकारी नहीं थी। इससे ज्यादा कुछ नहीं बता सकी। युवकों ने पूछताछ में अपना नाम कंचनपुर के बेलडांडी निवासी लाल बहादुर और वहीं की मोती बस्ती निवासी प्रेमचंद्र बताया। बताया कि प्रेमचंद्र का काम सिर्फ उन्हें बसही तक छोड़ने का था। इसके अलावा पूछताछ में तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी और भी अहम सूचनाएं दी। एसएसबी ने पूछताछ के बाद युवती को नेपाली पुलिस और वहां की महिला विकास समिति के हवाले कर दिया। दोनों तस्करों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

नौकरी के बहाने लाकर देश भर में भेजते हैं
बॉर्डर पास के इलाकों से गरीब व लाचार परिवारों की युवतियों को निशाना बनाकर तस्कर उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने लाते हैं फिर उनका सौदा कर देते हैं। उनसे अनैतिक काम कराए जाते हैं। पहले भी इंडो-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के दर्जनों मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन पुलिस इसे लेकर गंभीर नजर नहीं आती। इसके चलते अक्सर स्थानीय पुलिस पर तस्करों से साथ गांठ करने के भी आरोप लग चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed