फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Crackdown on smuggling at the border, goods being taken to Nepal recovered

Lakhimpur Kheri News: बॉर्डर पर तस्करी पर शिकंजा, नेपाल ले जाया जा रहा सामान बरामद

Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Crackdown on smuggling at the border, goods being taken to Nepal recovered
गौरीफंटा/धनगढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कार्रवाई करते हुए नेपाल ले जाया जा रहा सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

गौरीफंटा पुलिस ने जंगल मार्ग से कपड़े और मोबाइल डाटा केबल ले जा रहीं दो नेपाली महिला कैरियरों को गिरफ्तार किया, जबकि नेपाल पुलिस ने तंबाकू और एक बाइक लावारिस हालत में जब्त की है।
विज्ञापन

गौरीफंटा कोतवाली पुलिस ने मंगलवार शाम बॉर्डर के अवैध जंगल मार्ग से तस्करी कर नेपाल ले जाई जा रही सामग्री पकड़ी। पुलिस ने चार पिट्ठू बैग और एक बोरे में छिपाकर ले जाए जा रहे वस्त्र और मोबाइल डाटा केबल बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरीफंटा कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार देर शाम उपनिरीक्षक प्रमीत कुमार, महिला कांस्टेबल कुंती और कांस्टेबल दीपक सिंह बॉर्डर के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास जंगल के रास्ते दो नेपाली महिलाएं भारी सामान ले जाती दिखाई दीं। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली।
पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपनी पहचान भावना पत्नी रमेश और पुष्पा भट्ट उर्फ पूजा निवासी वार्ड नंबर दो, फन पार्क, धनगढ़ी उपमहानगर पालिका, जिला कैलाली नेपाल के रूप में बताई। तलाशी के दौरान बैगों से 58 पीस लेडीज सूट और 100 पीस मोबाइल डाटा केबल बरामद हुई। बरामद सामान की कीमत करीब 58 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सीजर की कार्रवाई पूरी कर दोनों महिला कैरियरों और सामान को कस्टम विभाग के हवाले कर दिया।
-------------------
नेपाल पुलिस ने तंबाकू और बाइक पकड़ी
धनगढ़ी (नेपाल)। भारत-नेपाल सीमा से सटे कंचनपुर जिले की पुनर्वास नगरपालिका क्षेत्र में नेपाल पुलिस ने भारतीय क्षेत्र से तस्करी कर लाई जा रही सुपर पावर तंबाकू और एक बाइक बरामद की।

नेपाल पुलिस के अनुसार, गौरीफंटा सीमा से लगे इलाके में दो प्लास्टिक के बोरों को बाइक पर लादकर धनगढ़ी ले जाया जा रहा था। पुलिस टीम को देखकर कैरियर तंबाकू और बाइक छोड़कर भाग गया। तलाशी के दौरान बोरों से भारी मात्रा में सुपर पावर तंबाकू बरामद हुई।
नेपाल पुलिस बरामद तंबाकू और बाइक को थाने ले गई, जहां सीजर रिपोर्ट तैयार करने के बाद आगे की कार्रवाई के लिए भंसार कार्यालय को सौंप दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed