फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cow shelter built on one and a half acre land

Lakhimpur Kheri News: डेढ़ एकड़ जमीन पर बनाया गया गोआश्रय स्थल

Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Cow shelter built on one and a half acre land
ममरी। हैदराबाद गांव में चरागाह की डेढ़ एकड़ भूमि पर 15 लाख रुपये की लागत से गोआश्रय स्थल का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

निर्माण कार्य की देख-देख कर रहे प्रधान आजाद अली, पंचायत सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि छुट्टा पशुओं के लिए 70 फीट लंबा और 30 फीट चौड़ा टिन शेड और उसके नीचे चारा खाने के लिए सीमेंट की चार चन्नी बनाई गई हैं। पशुओं के चारे की व्यवस्था के लिए भूसा स्टोर और पानी पीने के लिए इंडियामार्का नल और दो चुहरी बनाई गई है।

तीन पक्के गड्ढे गोबर के लिए और दो पक्के गड्ढे बर्मी खाद के लिए बनाए गए हैं। गोआश्रय स्थल के चारों तरफ कटीले तारों की बाउंड्री बनाई गई है। इस गोआश्रय में करीब 100 पशु आश्रय पा सकेंगे। गोआश्रय स्थल में अभी बिजली कनेक्शन और पशुओं की देखभाल के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति होना बाकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed