फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cow dies after being hit by a meat-laden pickup

Lakhimpur Kheri News: मांस भरी पिकअप की टक्कर से गाय की मौत

Sat, 05 Jul 2025 11:39 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Cow dies after being hit by a meat-laden pickup
फरधान। गांव भदूरा निवासी इसरार की गाय को एक पिकअप ने टक्कर मार दी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने पिकअप को दौड़ाकर पकड़ लिया, जबकि चालक मौके से भाग गया। पिकअप में करीब दस क्विंटल भैंस का मांस रखा हुआ मिला है।
विज्ञापन

लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर गांव भदूरा निवासी इसरार अपनी गाय चराने के लिए जा रहे थे। उसी समय मोहम्मदी की ओर से आ रही एक पिकअप ने गाय को टक्कर मार दी। इससे गाय की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पिकअप चालक ने गाड़ी सहित मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीणों ने पिकअप को रोक लिया, पर चालक भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिकअप के अंदर फ्रीजर में करीब दस क्विंटल मांस रखा हुआ था। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया, पिकअप स्लॉटर हाउस बरेली से भैंस का मांस लेकर खीरी जा रही थी। उनके पास इसके कागज आदि मौजूद मिले। रास्ते में दुर्घटना हो गई। गाय स्वामी इसरार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गाड़ी में प्रतिबंधित मांस मिलने की सूचना गलत है। पिकअप को सीज कर दिया गया है। विधिक कार्यवाही के बाद मांस ले जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed