फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Couples dance in a circle and dance group won Lakhimpur

युगल डांस में गोला और ग्रुप डांस में लखीमपुर जीते

Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। 
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।  Updated Mon, 12 Dec 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Couples dance in a circle and dance group won Lakhimpur
youth - फोटो : amar ujala
बेस्ट मूव डांस क्लास द्वारा आयोजित हुआ था डांस कंपटीशन
विज्ञापन

शहर के बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बेस्ट मूव डांस क्लास द्वारा ड्रेस्ड टू डांस कंपटीशन 2016 के मेगा फाइनल का आयोजन किया गया। जिसमें कई जिलों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। जूनियर और सीनियर वर्ग डांस के साथ ही ग्रुप और युगल डांस में बच्चों ने अपनी प्रतिभाएं दिखाईं। विजेता और उपविजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। 
बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज में बेस्ट मूव डांस क्लास द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता के मेगा फाइनल का उद्घाटन मुख्य अतिथि समाजसेवी आलोक मिश्रा भइया और उनकी पत्नी अनामिका मिश्रा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद शुरू हुए डांस से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के डांस कंपटीशन में पलिया के योगेन्द्र सिंह प्रथम, संपूर्णानगर की शिम्मी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में ऐश्वर्या ने प्रथम, निशा ने द्वितीय और हर्षित बरतरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल प्रतियोगिता में दि नेक्स्ट एकेडमी गोला ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके साथ ही ग्रुप डांस में शुभ एकेडमी लखीमपुर ने अपना परचम लहराते हुए जीत हासिल की। सभी विजेता और उपविजेता रहे बच्चों को मुख्य अतिथि आलोक मिश्र, अनामिका मिश्रा के साथ ही विशिष्ट अतिथि भाजयुमो जिला मंत्री उदयवीर सिंह, बीना गुप्ता, विजय मिश्रा आदि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही विजेताओं को नगद धनराशि भी दी गई। एकेडमी के डायरेक्टर और डांस मास्टर गोविंद हमाल ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया। निर्णायक की भूमिका में लखीमपुर से प्रियांशु पांडेय और शिवम मौजूद रहे। संचालन विजय मिश्रा ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के उपप्रबंधक राजेश भारतीय, प्रधानाचार्य डोरीलाल भार्गव, डीपी मिश्रा, कानूनगो पंकज बरतरिया, रवि शुक्ला, आरपी पाण्डेय, आनंद हमाल, आशीष पाण्डेय, पूनम मिश्रा, सुमन मिश्रा, देवांश, आत्मिका, टीशू, रजत श्रीवास्तव आदि तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे। आयोजक गोविंद हमाल ने विद्यालय की तरफ से किए गए योगदान के साथ ही अतिथियों और अन्य लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed