फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona: People forget the message of 'two yards, mask is necessary'

कोरोना: ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’ का संदेश भूले लोग

Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 21 Mar 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Corona: People forget the message of 'two yards, mask is necessary'
लखीमपुर खीरी। ‘दो गज दूरी, मास्क है जरूरी’, सरकार के इस संदेश को लोग शायद अब भूल गए हैं। यही कारण है कि जहां बाजार में लोग बिना मास्क के आ-जा रहे हैं वहीं सरकारी कार्यालयों, थाना-चौकियों में भी थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजर की व्यवस्था खत्म हो चली है। यह हालत तब है जब देश में कोरोना एक बार फिर बढ़त बना रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ बैठकर कर कोरोना की दूसरी लहर पर चिंता जताई थी और सुझाव मांगे थे। उन्होंने कहा था कि संक्रमण की दूसरी लहर गांवों तक पहुंची तो संभालना मुश्किल होगा। उन्होंने मास्क, सैनिटाइजेशन आदि को लेकर प्रशासन को भी कठघरे में खड़ा किया था, लेकिन इसके बाद भी तहसील, उप निबंधक कार्यालय, कोतवाली समेत पुलिस और प्रशासनिक दफ्तरों पर लापरवाही बरती जा रही है। अधिकतर लोग बिना मास्क कर्मचारियों के साथ आते-जाते दिख रहे हैं। किसी की कोई थर्मल स्क्रीनिंग नहीं होती दिखी।
विज्ञापन

कोतवाली में कोरोना डेस्क तो है, लेकिन पालन नहीं
गोला कोतवाली में कोरोना डेस्क तो है, बचाव के लिए सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनर, आगंतुक रजिस्टर भी है किंतु पालन होता दिखाई नहीं दे रहा। आलम यह है कि डेस्क पर बैठी महिला आरक्षियों के अलावा कोई भी पुलिसकर्मी मास्क में नहीं दिखा, न ही किसी को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कार्यालय में बिना मास्क कर्मचारी
गोला सीओ कार्यालय में कहने को तो ऑटोमेटिक सैनिटाइजर मशीन लगी है, जो बाकायदा काम कर रही है, लेकिन कोरोना बचाव का पालन होता दिखाई नहीं दिया। कार्यालय में आए लोग और पुलिसकर्मियों के चेहरे पर न मास्क था और न ही किसी के लिए रोक टोक थी।
तहसील में कोरोना के प्रति बरती जा रही लापरवाही
गोला तहसील में अधिकारियों से लेकर वकील, वादकारी तक सभी कोरोना से बेखौफ नजर आ रहे हैं। वकीलों के तख्त हों या न्यायालय, रजिस्ट्रार ऑफिस या अधिकारियों के चैम्बर जहां लापरवाही बरती जा रही है। बिना किसी एहतियात बरते लोगों के जमाबड़े के बीच काम निपटाए जा रहे हैं।
थाना और बैंक में भी कोई इंतजाम नहीं
ममरी। हैदराबाद थाना और बैंक में रोकथाम का कोई इंतजाम नहीं है। लोग बिना मास्क धड़ल्ले से घूम रहे हैं। बैंक प्रबंधक दिलीप यादव, एसओ सुनीत कुमार का कहना है कि थर्मल स्क्रीन मशीन, सैनिटाइजर की व्यवस्था पहले से ही मौजूद है। लोगों को कोरोना बचाव के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

सभी थानों और पुलिस दफ्तरों में थर्मल स्क्रीनिंग सहित अन्य उपकरण मौजूद हैं। इनका उपयोग भी किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक लगातार सभी को सचेत कर रहे हैं कि सावधानी बरतें। लोगों को जागरूक करते रहें। जिलों की सीमा पर लगे बैरियरों पर पुलिसकर्मी सभी की स्क्रीनिंग भी कर उन्हें सचेत भी कर रहे हैं।
- अरुण कुमार सिंह एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed