{"_id":"5f2997f48ebc3e3d1769a34f","slug":"corona-lakhimpur-news-bly415144159","type":"story","status":"publish","title_hn":"खीरी में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, सात पुलिस कर्मी संदिग्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खीरी में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, सात पुलिस कर्मी संदिग्ध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में मंगलवार को कोरोना संक्रमितों के मिलने के लिहाज से थोड़ी राहत भरी खबर रही कि लखनऊ की प्राइवेट लैब से एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के गांव देउवापुर का निवासी है। इसके अलावा 271 रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक अब तक कुल 544 कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसमें उपचार के बाद 285 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है। वर्तमान में 253 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव हैं। छह संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इधर, मोहम्मदी कोतवाली में मंगलवार को कराए गए एंटीजेन टेस्ट में सात पुलिसकर्मी संदिग्ध तौर पर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एक पुलिसकर्मी के आईजी को नाश्ता कराए जाने की चर्चा से पुलिस अधिकारियों में भी अंदरखाने खलबली मची है।
सात सिपाही कोरोना संदिग्ध पाए जाने से पुलिसकर्मियों में हड़कंप
मोहम्मदी वैश्विक महामारी कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए कोतवाली परिसर के डॉक्टरों ने कैंप लगाकर सैंपलिंग की, जिसमें सात सिपाही कोरोना संदिग्ध आने से विभाग में हड़कंप मचा है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार को डॉक्टरों की टीम ने रैपिड एंटीजन टेस्ट से 68 लोगों की सैंपलिंग कर जांच की गई, जिसमें रेहरिया चौकी इंचार्ज के संपर्क में आए पांच आरक्षी और कोतवाली में तैनात दो आरक्षी कोरोना संदिग्ध निकले। दो दिन पूर्व रेहरिया चौकी इंचार्ज और वहां तैनात एक आरक्षी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। यहां अब तक कुल 59 लोग संक्रमित हो चुके हैं। जिनमें 37 लोग स्वस्थ होकर वापस घर आ चुुके हैं। सभी को होम आइसोलेशन पर रखा गया है। रिपोर्ट जिले पर भेजी गई है। निरीक्षक संजय त्यागी ने बताया कि कोतवाली परिसर को सैनिटाइज कराया है। सभी को मास्क अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम खैरहनी बना कंटेन्मेंट जोन
निघासन ग्राम खैरहनी में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद वहां पर कंटेन्मेंट जोन बना दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र के तिकुनियां, बनवीरपुर, बैलहा, खैरहनी आदि स्थानों पर लोगों को चिह्नित कर उनका सैंपल लिया है।
कोरोना पॉजिटिव मिलने से महिला अस्पताल में दहशत
लखीमपुर खीरी चार कोरोना संक्रमित मिलने के बाद महिला अस्पताल में दहशत का माहौल है। ऐसे में मरीज भी अस्पताल आने से बच रहे हैं। मंगलवार को रोज की अपेक्षा गिनती की महिलाएं दवा लेने के लिए महिला अस्पताल पहुंची।
महिला अस्पताल में डॉक्टर एवं तीन अन्य कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे अस्पताल प्रशासन से लेकर वहां भर्ती मरीज और तीमारदारों में दहशत है। संक्रमण की आशंका को लेकर दवा लेने के लिए महिलाओं ने आना कम कर दिया है। मंगलवार को दवा लेने के लिए गिनती की महिलाएं अस्पताल पहुंची। हालांकि अस्पताल प्रशासन ने भी गंभीर स्थिति में ही महिलाओं को आने की हिदायत दी है। सीएमएस डॉ. नसरीन ने बताया कि संक्रमित मिलने के बाद बेहद एहतियात बरती जा रही है। महिलाओं से अपील की है कि गंभीर स्थिति में ही सावधानी पूर्वक अस्पताल आएं। संवाद
बैंक कैशियर भी कोरोना पॉजिटिव
ईसानगर सीएचसी ईसानगर के अधीक्षक डॉ बीके स्नेही ने बताया कि सोमवार को मिली रिपोर्ट में ईसानगर कस्बे की इलाहाबाद बैंक के कैशियर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें घर में ही सशर्त होम क्वारंटीन करा दिया है। डॉ स्नेही ने बताया कि इस दौरान बैंक आए लोगों की पहचान के साथ साथ मंगलवार को 300 घरों का सर्वे कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि एहतियातन बैंक के आसपास के 100 मीटर के एरिया को सील कर दिया गया है। संवाद
बनवीरपुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद टीम ने किया सर्वे
तिकुनियां बॉर्डर इलाके में बाढ़ की आपदा के बाद अब कोरोना संक्रमण ने दस्तक दे दी है। तिकुनिया के गांव बरसोला में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जिसके बाद सोमवार को आई रिपोर्ट में दूसरा संदिग्ध ग्राम बनवीरपुर में पाया गया है। पीड़ित के घर को बांस बल्ली लगाकर सील कर दिया गया है। स्वास्थ्य महकमे की टीमों ने सर्वे कार्य शुरू किया है। सीएचसी निघासन प्रभारी डॉक्टर लालजी पासी ने बताया कि गांव बनवीरपुर में एक व्यक्ति संदिग्ध निकला है, जिसे एंबुलेंस से कोविड केयर सेंटर नकहा भेज दिया गया है।
सीएचसी पर एंटीजेन टेस्ट किए जा रहे हैं, जिसमें परिणाम भी तुरंत पता चल जाते हैं। मोहम्मदी समेत कई क्षेत्रों में मंगलवार को हुए टेस्ट में कुछ लोग पॉजिटिव मिलने की सूचना अभी पोर्टल पर फीड नहीं हुई है, जिससे अभी इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है। मंगलवार की शाम पांच बजे के बाद मिले कोरोना संक्रमितों की लिस्ट बुधवार की शाम पांच बजे तक मिलने वाले संक्रमितों के साथ ही जारी की जाएगी।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम