फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

शहर की सड़कों से भीड़ गायब बंद रहा बाजार

Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी संपूर्ण लॉकडाउन के दूसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस की सख्ती के कारण जहां सड़कों से भीड़ गायब रही। वहीं लोग मास्क भी लगाए नजर आए। जरूरतमंदों की अस्पताल रोड पर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

संपूर्ण लॉकडाउन को लेकर रविवार को भी पुलिस सख्त रही। बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पुलिस की सख्ती के कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। जरूरतमंद ही सड़कों पर नजर आए। जिला अस्पताल रोड पर मेडिकल स्टोर्स होने के कारण जरूरतमंदों की चहल पहल रही। सौजन्या चौराहा, सदर चौराहा, संकटा देवी चौराहा, हमदर्द तिराहा, अस्पताल गेट आदि स्थानों पर प्वाइंटों पर तैनात होमगार्ड और सिपाही लोगों को रोककर पूछताछ करते रहे। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्रा ने शहर में भ्रमण कर बिना मास्क मिले लोगों से जुर्माना वसूला और उन्हें कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद थाना नीमगांव क्षेत्र में रविवार को पूरी तरह से बाजार बंद रहा। पुलिस के सड़कों पर गश्त करने से लोग घरों के बाहर नहीं निकले। इससे सन्नाटा पसरा रहा है। सिकंद्राबाद चौकी इंचार्ज हनुमंतलाल ने चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट और मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां चौकी इंचार्ज योगेश तेवतिया ने कस्बे सहित भारत-नेपाल सीमा मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान बिना मास्क और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से जुर्माना वसूला। कसबे सहित आसपास का बाजार पूरी तरह से बंद रहा।
पलियाकलां रविवार को भी पूरा बाजार बंद रहा। प्राइवेट बसों के चक्के भी जाम रहे। सब्जी, फल आदि को छोड़कर बाकी सभी तरह से बाजार बंद रहा। प्रभारी निरीक्षक भानू प्रताप सिंह भी दलबल के साथ लॉकडाउन का पालन कराने के लिए सड़कों पर मार्च करते रहे।
मझगईं और नौगवां कस्बा की बाजार पूरी तरह से बंद रही। बसें बंद होने से निघासन रोड पर माल ढोने वाले एक-आध वाहनों का ही आवागमन होता रहा। चौकी इंचार्ज उग्रसेन सिंह भी दलबल के साथ गश्त करते रहे। व्यापारियों ने भी बंदी का पूरी तरीके से समर्थन किया।
बिजुआ प्रदेश शासन के सप्ताह में दो दिन लॉकडाउन का असर अब नजर आने लगा है। पिछले रविवार को दुकानें खुली नजर आईं थीं, लेकिन बिजुआ, पड़रिया तुला, भीरा, गुलरिया में तमाम ऐसे दुकानों को पुलिस ने चिह्नित कर लिया, उन दुकानदारों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। ऐसे में इस सप्ताह दुुकानें बंद रहीं।
ममरी कस्बा ममरी, महेशपुर, अजान, घरथनियां, अहमदनगर, रोशननगर आदि स्थानों में सभी दुकानें बंद रहीं, सुंदरपुर गांव में प्रधान प्रतिनिधि रामकुमार वर्मा ने कीटनाशक का छिड़काव कराया।

अमीरनगर पुलिस ने गश्त के दौरान बेवजह घरों से निकले लोगों पर शिकंजा कसा। कस्बे में सभी दुकानें बंद रहीं।
धौरहरा रविवार को कस्बे में संपूर्ण लाकडाउन रहा। प्रभारी निरीक्षक अपराध विद्यासागर पाल मय पुलिस बल कस्बे में गश्त कर सभी को मास्क लगाने और घरों में ही रहने की अपील करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed