फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

कोरोना संक्रमित मिलने के बाद तीन और इलाके कंटेन्मेंट जोन घोषित

Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में तीन और कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 191 तक पहुंच गई है। इसमें 134 संक्रमित ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में 57 एक्टिव कोरोना पॉजिटिव केस हैं। शनिवार की रात आई 158 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव रहीं, जबकि अन्य लैबों से प्राप्त रिपोर्ट में तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें पहला पॉजिटिव केस गोला क्षेत्र के गांव हरैया का निवासी है। दूसरा पॉजिटिव केस ईसानगर ब्लॉक के गांव काजीपुर का निवासी है, जो लखनऊ के एक हास्पिटल में कीमोथेरेपी कराने गया था। तीसरी पॉजिटिव गर्भवती महिला तिकुनियां निवासी है, जो अपने मायके बहराइच गई थी। वहां जिला अस्पताल में ट्रूनॉट मशीन से जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिली। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने गोला के गांव हरैया, ईसानगर के गांव काजीपुर और तिकुनियां को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया हैै।
विज्ञापन

धौरहरा ईसानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर गांव निवासी एक व्यक्ति दो वर्षों से कैंसर से पीड़ित था, जिसका इलाज लखनऊ में चल रहा है। सीएचसी प्रभारी डॉ बीके स्नेही ने बताया कि संबधित व्यक्ति 15 जुलाई को मेडिकल कॉलेज लखनऊ दिखाने गया था जहां पर उसकी कोविड 19 की जांच कराई गई थी। रिपोर्ट में कोरोना पाजिटिव पाया गया है। इस समय संक्रमित व्यक्ति लखनऊ के एक अस्पताल में ही भर्ती है। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे भी हैं जो गांव काजीपुर में रहते हैं। एसडीएम एस सुधाकरन और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने गांव में चारों ओर से बैरिकेडिंग करा दी है। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में वाले संदिग्ध लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

तिकुनिया कस्बा निवासी एक महिला पति के साथ बहराइच जिला अस्पताल गई थी। वहां जांच के दौरान कोरोना संक्रमण की भी जांच की गई, जिसमें वह संक्रमित निकली। वह बहराइच के जिला अस्पताल में ही भर्ती है। पीएचसी तिकुनिया के डॉ अरविंद पटेल ने बताया कि संक्रमित महिला के पति समेत परिवार के नौ सदस्यों को जांच के बाद होम क्वारंटीन किया गया है। कस्बे के मोहल्ले को कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने के बाद 250 मीटर की परिधि में बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। एसडीएम ओपी गुप्ता ने बताया कि कस्बे के करीब 200 घरों का सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed