फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पुलिस ने की सख्ती तो घरों में रहे लोग

Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दूसरे दिन सुबह से ही पुलिस सख्त हो गई। प्रभारी निरीक्षक सदर ने लोगों को रोककर पूछताछ शुरू की। पुलिस की सख्ती को देख बेवजह लोग घरों के बाहर नहीं निकले। इससे सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। बाजार भी पूरी तरह से बंद रहा।
विज्ञापन

शहर में सुबह से ही पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश मिश्रा फोर्स के साथ शहर का भ्रमण किया। उन्होंने बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ी फटकार लगाई और कार्रवाई की चेतावनी दी। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग घरों में ही कैद रहे। बाजार पूरी तरह से बंद रहे। पुलिस की सख्ती से सड़कों पर वाहनों भी कम निकले। प्वाइंटों पर मौजूद पुलिसकर्मी भी पूछताछ कर रहे थे।
विज्ञापन

सिकंद्राबाद कस्बा सहित समूची बाजार बंद रही। प्रभारी एसओ नीमगांव हनुमंत लाल तिवारी ने पैदल गश्त की। चेकिंग अभियान चलाकर बेवजह घरों से बाहर निकले लोगों को चेतावनी देकर वापस लौटा दिया। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूला। उन्होंने एनाउंसमेंट कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील भी की। इधर, एसपी पूनम ने बताया कि मास्क न लगाने पर जुर्माने की राशि बढ़ाकर पांच सौ रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेलरायां कस्बे में बाजार पूरी तरह से बंद रहा। पुलिस चौकी बेलरायां इंचार्ज योगेश तेवतिया ने पैदल भ्रमण कर बाइक से बेवजह घूमने वालों को फटकार लगाई। उन्हें घरों में ही रहने के निर्देश दिए।
गोला गोकर्णनाथ पुलिस-प्रशासन की सख्ती से आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को छोड़कर संपूर्ण बाजार बंद रहा, जिससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
ममरी, महेशपुर, अजान, घरथनियां, अहमदनगर, झाऊपुर की मार्केट में मेडिकल स्टोर छोड़ सभी दुकानें बंद रहीं। पुलिसकर्मी निगरानी में लगे रहे। रोशननगर। कसबा सहित आस पास के क्षेत्रों में लॉकडाउन का पूरा असर देखा गया। दुकानें बंद रहीं, रविवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार नहीं लगी।

बांकेगंज कस्बा सहित आसपास के गांवों में लगने वाले बाजारों पर रविवार को भी पुलिस का रवैया सख्त रहा। चौकी इंचार्ज अनेक पाल सिंह ने मास्क न पहनने और बेवजह घूमने निकले लोगों से 25 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। मेडिकल स्टोर को छोड़कर सभी दुकानें बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed