फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

धौरहरा की सांसद की देवरानी समेत चार लोग कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 12 Jul 2020 10:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को आई रिपोर्ट में धौरहरा से भाजपा सांसद रेखा अरुण वर्मा की देवरानी समेत चार लोग संक्रमित मिले हैं। वह पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मकसूदपुर निवासी हैं, जो कुछ दिन पहले अपने मायके बरेली से लौटी थीं। इसके बाद सांसद रेखा अरुण वर्मा भी परिवार समेत होम क्वारंटीन हो गईं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा संक्रमितों में जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण के आपदा विशेषज्ञ भी शामिल हैं। जो शहर के मोहल्ला शाहपुरा कोठी में होम क्वारंटीन किए गए थे, जबकि कलक्ट्रेट स्थित आपदा विभाग के दफ्तर में बैठते थे। तीसरा कोरोना पॉजिटिव शहर के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी में मिला है, जो कुछ दिन पहले जैसलमेर से आया था। चौथा कोरोना पॉजिटिव युवक गोला के मोहल्ला लांबानगर का निवासी है, जो दिल्ली से आया था।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक रविवार को 69 रिपोर्ट मिली हैं, जिसमें तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि 66 रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। इसके अलावा दूसरे लैब की रिपोर्ट में गोला का एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। इस प्रकार जनपद में कुल 155 कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं, जिनमें उपचार में ठीक होने के बाद 115 रोगियों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वर्तमान में कुल 40 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं, जिनमें कुछ का इलाज लखनऊ में कराया जा रहा है। डीएम ने दोनों मोहल्लों शाहपुरा कोठी और रामनगर कॉलोनी को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है, जिसके बाद मोहल्लों में बैरिकेडिंग करके सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। संक्रमितों के घरों को विशेष तौर पर सैनिटाइज किया गया और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने आसपास के लोगों की स्क्रीनिंग की। कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपल जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद का गांव मकसूदपुर भी कंटेन्मेंट घोषित
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा सांसद रेखा अरुण वर्मा की देवरानी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद गांव मकसूदपुर को कंटेन्मेंट घोषित कर दिया गया है। तहसीलदार मोहम्मदी विकासधर दुबे ने गांव में बैरिकेडिंग करा दी है। इधर सांसद परिवार समेत होम क्वारंटीन हो गईं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने उनके सास-ससुर और बेटे का जांच के लिए सैंपल लिया है।
ग्राम मकसूदपुर में कोरोना पॉजिटिव मिलीं सांसद की देवरानी बरेली से दो जुलाई को लौटीं और खुद को होम क्वारंटीन कर लिया था। नौ जुलाई को केजीएमयू लखनऊ में सैंपलिंग कराई, जिसकी जांच में कोरोना संक्रमित मिलीं। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इधर, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर आसपास के लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी। एसीएमओ डॉ संतोष कुमार चक ने बताया कि संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की भी सैंपलिंग कराई जाएगी। हमारे जंगबहादुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मकसूदपुर में 100 लोगों की सैंपलिंग की गई, इनमें 42 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए थे। सीएचसी अधीक्षक डॉ अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि 413 घरों में 2143 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। संवाद
परिवार के एक सदस्य के कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद वह पूरे परिवार सहित चौदह दिन होमक्वारंटीन रहेंगी। इस दौरान राजनीतिक और जनता दर्शन कार्यक्रम स्थगित रहेंगे। दूरसंचार के माध्यम से जनता की समस्याओं को सुन उसका निस्तारण कराएंगी।
-रेखा अरुण वर्मा, सांसद धौरहरा संसदीय क्षेत्र
गोला में दिल्ली से लौटा शिक्षक संक्रमित आने पर अफरातफरी
गोला गोकर्णनाथ। शासन के तमाम प्रतिबंधों और लोगों की लापरवाही से नगर के मोहल्ला लांबानगर में एक और कोरोना पॉजिटिव मिला है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तहसीलदार ने मोहल्ले को सैनिटाइज कराकर बैरिकेडिंग करा दी है।
लांबानगर मोहल्ले में एक मकान में जनपद बुलंदशहर का शिक्षक अकेले किराये पर रहकर कुंभी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काजरकोरी में सेवारत है। वह 27 जून को पारिवारिक समारोह में अपने भाई के पास दिल्ली गया था। वहां समारोह निपटने के बाद कराई गई जांच में भाई और मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह पहली जुलाई को गोला आ गया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसने जांच कराई। 11 जुलाई को आई रिपोर्ट में वह पॉजिटिव निकला।
सूचना पर तहसीलदार विपिन कुमार द्विवेदी ने लांबानगर जाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचित कर पॉजिटिव शिक्षक को कोविड अस्पताल भिजवा दिया। पूरे मकान और मोहल्ले को सैनिटाइज कराकर बैरिकेडिंग करा दी है जहां तैनात किए गए पुलिसकर्मियों को किसी के भी आने जाने पर रोक लगाई गई है।

कोरोना कोविड 19 प्रभारी डॉ. गणेश कुमार का कहना है कि संक्रमित व्यक्ति को आइसोलेसन वार्ड में शिफ्ट किया गया है। कंटेंन्मेंट जोन में परिवारों की मेडिकल टीम स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed