फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

Tue, 19 May 2020 10:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
corona
निघासन। क्षेत्र के गांव मुर्गहा में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किसी ने कोरोना संदिग्ध होने की जानकारी कंट्रोल रूम को दी। इस पर रमियाबेहड़ से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक का ब्लड सैंपल लिया। परिवार वालों के मुताबिक उसे तीन दिनों से खांसी, जुकाम और पेट दर्द से परेशान था।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने बताया कि गांव मुर्गहा निवासी 40 वर्षीय विजय चौहान नौ मई को रोहतक (हरियाणा) से आया था। वह रविवार को सिंगाही थाना क्षेत्र के गांव खैरीगढ़ निवासी अपने साले शिवपूजन से मिलने गया था। वहां पर उसको बुखार, खांसी के अलावा सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उसके बाद उसके पेट में दर्द भी चालू हो गया। सोमवार सुबह गांव स्थित एक झोलाछाप को दिखाया। झोलाछाप ने दवा दी, लेकिन उसको फायदा नहीं हुआ। सोमवार को उसको लेकर उसके गांव मुर्गहा आ गए। रात में उसकी तबियत एक बार फिर बिगड़ी। जिस पर घर वाले पलिया सीएचसी ले गए। वहां पर डॉक्टर के न मिलने पर फार्मसिस्ट ने दवा दी। मंगलवार सुबह फिर बुलाया, परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच उसकी मौत हो गई। गांव के लोगों ने खांसी, जुकाम और बुखार होने के कारण कोरोना आदि समझने पर इसी सूचना कंट्रोल रूम को दी। कंट्रोल रूम के आदेश पर सीएचसी प्रभारी लालजी पासी ने शव का अंतिम संस्कार कराने से मना कर दिया। रमियाबेहड़ स्वास्थ्य विभाग टीम को ब्लड सैंपल लेने के आदेश दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ब्लड सैंपल लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

सीएचसी में एलटी की तैनाती न होने के कारण रमियाबेहड़ की टीम भेजी गई है। उसके पेट में दर्ज होने के साथ बुखार आदि की शिकायत बताई गई है। सैंपल लेने के बाद शव का अंतिम संस्कार कराने के लिए परिवार से कहा गया है। इस मामले में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

- लालजी पासी, सीएचसी प्रभारी निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed