फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

चार गांव और शहर के दो मोहल्ले कंटेन्मेंट जोन घोषित, किए सील

Tue, 19 May 2020 10:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
corona
कोरोना पॉजिटिव मिले युवकों की गली में पसरा सन्नाटा। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना पॉजिटिव के मामले बढ़ने के साथ ही लॉकडाउन-4 के तहत बनाए नए नियमों के मुताबिक जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शहर के मोहल्ला हिदायतनगर और रामनगर में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद उन्हें कंटेन्मेंट जोन घोषित किया है, जिससे दोनों मोहल्लों को चारों ओर से सील कर दिया गया है। इसी तरह थाना गोला गोकर्णनाथ के गांव चौरठिया, थाना पसगवां के गांव बरखेरिया जाट, थाना फूलबेहड़ के गांव बाबापुरवा, थाना फरधान के गांव डांडेपुरवा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इनमें कई केस कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इन मोहल्लों और गांवों को पूरी तरह सील कर दिया गया है। मेडिकल टीमें मोहल्ले के लोगों की जांच में जुटी हैं।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला हिदायनगर में होम क्वारंटीन दिल्ली से आए दो प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके चलते इसे कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। इसी तरह मोहल्ला रामनगर को कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है, क्योंकि स्क्रीनिंग होम में ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमण का शिकार हुए पीएचसी के एक डॉक्टर इसी मोहल्ले में रहते थे। दोनों मोहल्लों के तीनों कोरोना पॉजिटिव को क्वारंटीन सेंटरों में रखा गया है। इन मोहल्लों में सभी प्रकार की दुकानें बंद रहेंगी और लोग घरों से बाहर नहीं निकलेंगे। डीएम ने बताया कि कंटेन्मेंट जोन में केवल स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छता के कार्य एवं डोर स्टेप डिलीवरी के कार्य की अनुमति रहेगी। कोई भी व्यक्ति आवश्यक वस्तुओं एवं सेवाओं की पूर्ति को छोड़कर अन्य कार्यों के लिए घर से बाहर नहीं निकलेगा। कंटेन्मेंट जोन में सघन कांटेक्ट ट्रेसिंग, हाउस टू हाउस सर्विलांस और चिकित्सीय गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके अलावा थाना गोला गोकर्णनाथ के गांव चौरठिया में एक कोरोना पॉजिटिव, थाना पसगवां के गांव बरखेरिया जाट में चार कोरोना पॉजिटिव (दो बच्चे शामिल), थाना फूलबेहड़ के गांव बाबापुरवा में एक कोरोना पॉजिटिव, थाना फरधान के गांव डांडेपुरवा में एक कोरोना पॉजिटिव केस मिला है। यह सभी कोरोना पॉजिटिव लोग होम क्वारंटीन किए गए थे, जिससे इन गांवों को भी कंटेन्मेंट जोन घोषित किया गया है। पुलिस-प्रशासन ने इन गांवों को भी पूरी तरह सील कर दिया है।
विज्ञापन

कंटेन्मेंट जोन बनाए गए शहर के दो मोहल्लों में पहले दिन नहीं दिखी सख्ती
शहर के मोहल्ला हिदायतनगर और रामनगर को कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने के पहले दिन ही प्रशासन की व्यवस्थाएं लचर दिखीं। मेन रास्तों पर बल्ली लगाकर बैरिकैडिंग कर दी गई, लेकिन यहां पर कोई सुरक्षा कर्मी तैनात नहीं किया गया, जिससे बेफिक्र होकर लोग मनमाने तरीके से बल्ली हटाकर आते-जाते दिखे। हालांकि मोहल्लों की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला हिदायतनगर की गलियां रहीं सूनी, कुछ लोग ही आते-जाते दिखे
सोमवार तक जिस मोहल्ला हिदायतनगर की गलियों में सुबह से लेकर देर शाम तक लोग चहलकदमी करते दिख जाते थे। कोरोना पॉजिटिव मिलने से वहां मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। मोहल्ले की मेन सड़क से लेकर गलियों तक को पुलिस ने बल्ली लगाकर सीज कर दिया। जिला प्रशासन ने लोगों से घर पर ही रहने की अपील की। स्वास्थ्य महकमे ने करीब 500 घरों में रह रहे लोगों की स्क्रीनिंग कराई।
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया सर्वे
एसीएमओ डॉ. एसके चक के नेतृत्व में हिदायतनगर पहुंची स्वास्थ्य टीम ने घर-घर जाकर स्क्रीनिंग कर लोगों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।
बल्ली लगाकर बंद किए गए रास्ते
पुराने एसपी बंगला से लेकर नौरंगाबाद के रास्ते से जुड़ी मोहल्ला हिदायतनगर की सभी गलियों को पुलिस ने बल्लियां लगाकर सीज कर दिया। ऐसे में अधिकतर लोग घरों में ही रहे।
संक्रमित युवकों की गली में पसरा सन्नाटा
जो युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं उनकी गली को पूरी तरह से बंद कर लोगों को घर से बाहर न निकलने की ताकीद की गई। इससे मंगलवार को गली में सन्नाटा रहा।
लापरवाही भी आई सामने
कोरोना संक्रमण के खौफ से अधिकतर गलियों में सन्नाटा रहा, लेकिन कुछ लापरवाह लोग गलियों में बेवजह घूमते रहे।
सोमवार रात हिदायतनगर पहुंचे एएसपी
युवकों के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही एएसपी, सीओ, प्रभारी निरीक्षक और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी हिदायतनगर पहुंच गए। अधिकारियों ने युवकों को बेहजम स्थित अस्पताल भेजकर मोहल्ले को सीज करा दिया।
मेन रोड भी हुई बंद
पुराने एसपी बंगला से हिदायतनगर मोहल्ला होकर निकली सड़क बाईपास के उपयोग में आती है। मगर, मंगलवार को बल्लियां लगा देने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

दो मोहल्लों में आठ हजार से अधिक लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
हिदायतनगर और रामनगर में कोरोना पॉजिटिव मिलने से अफरातफरी है। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य महकमे ने दोनों मोहल्ले में टीम भेजकर आठ हजार से अधिक लोगों का स्क्रीनिंग कराई। हिदायतनगर में 12 टीमों ने 937 घरों में जाकर 5892 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और कोरोना पॉजिटिव युवकों के 13 घरवालों को डॉयट में क्वारंटीन में शिफ्ट करा दिया। उधर मोहल्ला रामनगर में पांच टीमों ने 369 घरों में जाकर 2169 लोगों की स्क्रीनिंग की। इस दौरान एक वृद्ध खांसी आदि से पीड़ित मिला, जिनकी रिपोर्ट जिला प्रशासन को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed