फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

गुटका पान खाकर थूकने पर होगी जेल: एसडीएम

Tue, 05 May 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा। जिले के ग्रीन जोन में आने से सहूलियतें जरूर मिलीं हैं, लेकिन नगर क्षेत्र में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से बंद रखा गया है। पान और गुटका की दुकानें तो रोस्टर के हिसाब से खुलेंगी, लेकिन इसको खाकर यदि सड़कों पर थूका तो जेल हो सकती है। एसडीएम ने इसके लिए गाइड लाइन जारी की है।
विज्ञापन

एसडीएम एस सुधाकरन ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुछ शर्तों पर पान और गुटका की दुकानें खोलने की अनुमति तो दी गई है, लेकिन इसे खाकर सार्वजनिक स्थानों पर थूकने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई भी होगी। यदि कोई व्यक्ति सड़कों पर थूकता पाया जाता तो उसकी रिपोर्ट दर्ज होगी। उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। नगर पंचायत क्षेत्र में दो पहिया और चार पहिया वाहनों का भी प्रवेश वर्जित है। बाजार जाने वाले लोग अपने वाहनों को कोतवाली के पास एग्रीकल्चर हब में बनी पार्किंग में खड़ा करें।
विज्ञापन

नगर पंचायत में तीसरी बार शुरू हुई स्क्रीनिंग
धौरहरा लॉकडाउन तीन में 30 टीमें गठित की गई हैं। यह टीम डोर टू डोर जाकर सभी व्यक्तियों की स्क्रीनिंग कर रही हैं। अच्छी खबर यह है कि इस स्क्रीनिंग में किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खांसी, बुखार या अन्य कोई कोरोना के लक्षण नहीं मिले। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया जनपद के ग्रीन जोन में आने तक करीब 35000 की आबादी का हेल्थ स्क्रीनिंग हो चुका है, जो कि बहुत ही सराहनीय कदम है। सभी लोग स्वस्थ्य पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed