फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

जरूरतमंदों की मदद को काफी संख्या में आगे आए लोग

Wed, 01 Apr 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन आगे आया है। जिला प्रशासन के सहयोग से फाउंडेशन ने बाथम वैश्य धर्मशाला में बने राहत शिविर में जरूरतमंदों के खाने पीने एवं बाहरी लोगों की जांच का इंतजाम कराया। मंगलवार को 24 से अधिक लोगों का चेकअप कर लंच पैकेट मुहैया कराए गए।
विज्ञापन

जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में दिल्ली, देहरादून सहित अन्य जगहों से लौटकर आए 24 से अधिक लोगों चेकअप किया गया। मोबाइल यूनिट के डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सभी लोग फिट नजर आए, लेकिन एहतियातन हिदायतनगर निवासी युवक को शिविर में ही रोक लिया गया, जबकि अन्य सभी को 14 दिन तक घर से दूरी बनाकर गांव के बाहर बने शिविर में रहने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

इनकी लगी ड्यूटी
सुबह आठ से शाम चार बजे तक: संग्रह अमीन राजेश गौतम, राम औतार एवं अवधेश पांडे, शाम चार से रात 12 बजे तक: लेखपाल राजेंद्र वर्मा, रमाकांत मौर्य एवं रमाकांत लेखपाल, रात 12 से सुबह आठ बजे तक: संग्रह अमीन देशराज वर्मा, मनोज वर्मा, अमर सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरों को किया गया सैनिटाइज
कोरोना संक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने धर्मशाला के सभी कमरों को सैनिटाइज कराया।
दिल्ली से लौटे लोगों में बांटे गए लंच पैकेट
जो लोग राहत शिविर पहुंचकर रहे हैं उन सभी को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा। साथ ही उनके रुकने की भी पूरी व्यवस्था है।
डॉक्टर ने की जांच
शिविर में पहुंचे लोगों का डॉ. शिवम गुप्ता ने परीक्षण किया। इसमें सभी लोग स्वस्थ्य मिले। फिर भी डॉक्टर ने सभी को घर पर एकांत में रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed