फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

सड़कें खाली पर सब्जी मंडी में मारामारी

Fri, 27 Mar 2020 11:48 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान शुक्रवार सुबह शहर के प्रमुख मार्गों पर जगह सन्नाटा पसरा था वहीं सब्जी मंडी में मारामारी रही। कचहरी मार्ग, धर्मशाला रोड और गोला रोड पर सन्नाटा पसरा रहा। सब्जी मंडी में कुछ विक्रेता और ग्राहक दिखे।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ में लॉकडाउन के दौरान मेला मैदान, तीर्थ मार्केट, रानी चंदेेली मार्केट, पंजाबी मार्केट, मंदिर, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित प्रमुख मार्गों पर सन्नाटा पसरा है। शासन ने जीवनोपयोगी वस्तुओं की खरीदारी के लिए सब्जी, किराना, फल आदि दुकानों के खुलने का समय निर्धारित कर दिया है। खासकर सब्जी की दुकानों पर सुबह शाम, लोगों की भीड़ उमड़ती है। जहां सब्जी खरीदने की होड़ मचती देखी जाती है। मिल रोड और खुटार रोड से सब्जी मंडी जाने वाली गली में इस तरह भीड़ उमड़ती है कि वहां से निकलना मुश्किल होता है, ऐसे में कोरोना के संक्रमण को रोकने में प्रभावी सामाजिक दूरी को बरकरार रखना मुश्किल है।
विज्ञापन

पलियाकलां में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर सरकार द्वारा 21 दिन के लिए किए गए लॉकडाउन के तहत शुक्रवार को समय सीमा के तहत दुकानें खुलीं। सुबह दूध, सब्जी व फल की दुकानें खुलने के बाद दोपहर 12 बजे से किराना की दुकानों के शटर खुले। जिसके बाद जरूरत के हिसाब से लोग घरों से निकले और जरूरत का सामान खरीदा। चौराहों पर खड़े पुलिसकर्मियों ने भी बेवजह घूम रहे लोगों से पूछताछ के बाद ही उन्हें जाने दिया। मेला सिंह चौराहा पर एसआई राजेश कुमार यादव दलबल के साथ तैनात रहे और उन्होंने बेवजह घरों से बाहर निकलने वालों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed