{"_id":"5e74cdca8ebc3e711b4892e7","slug":"corona-lakhimpur-news-bly400195273","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता कर्फ्यू: कोरोना से निपटने के लिए सही कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता कर्फ्यू: कोरोना से निपटने के लिए सही कदम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सभी ने सराहा। जिले के प्रबुद्ध वर्ग का कहना है कि जनता कर्फ्यू कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए लड़ी जा रही जंग में बेहद सफल साबित होगा। डॉक्टरों से लेकर शिक्षकों तक कहना है कि जब लोग रविवार को घर से बाहर ही नहीं निकलेंगे तो एक से दूसरे में संक्रमण नहीं फैलेगा। डॉक्टरों का कहना है कि संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से ही यह एक से दूसरे में फैलता है। इसलिए जनता कर्फ्यू देशवासियों के लिए बेहद मुफीद साबित होगा।
जनता कर्फ्यू कोरोना संक्रमण से बचने में बेहद कारगर साबित होगा। इसलिए लोग आवश्यक कार्य होने पर ही घर से निकलें। वह लोगों को इसके लिए जागरूक भी करेंगे।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
कोरोना महामारी घोषित है। इसके संक्रमण से बचाव जरूरी है। एक दूसरे के संपर्क में आने बचें। समूह में इकट्ठा न हों इसलिए हो सके तो घर से कम ही निकलें।
-पूनम, एसपी
कोरोना एक से दूसरे में फैलता है। इसलिए लोगों के संपर्क में कम से कम आएं। इसमें जनता कर्फ्यू का निर्णय काफी असरदार रहेगा।
-डॉ. मनोज अग्रवाल, सीएमओ
जनता कर्फ्यू का उद्देश्य कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ना है। जब लोग घर से कम निकलेंगे और एक दूसरे से कम मिलेंगे तो संक्रमण होने का खतरा कम होगा।
-डॉ. आरसी अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
प्रधानंत्री मोदी की घोषणा बेहद सराहनीय है। हम सब का दायित्व बनता है कि रविवार को 12 घंटे तक घर से बाहर न निकल कर जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं।
-डॉ. सुभाष चंद्रा चीफ प्रॉक्टर, वाईडी कॉलेज
कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने में प्रधानमंत्री का यह निर्णय बेहद सफल साबित होगा। इस तरह से हम स्वस्थ रहकर देश को भी स्वस्थ रख सकेंगे।
-सुरचना त्रिवेदी, प्राचार्य आर्यकन्या डिग्री कॉलेज
जनता कर्फ्यू का उद्देश्य 12 घंटे तक अपनी गतिविधि और व्यवहार को सीमित करना है। कोरोना की चेन तोड़ने में प्रधानमंत्री का निर्णय बेहद कारगर साबित होगा।
-डॉ. सतेंद्र द्विवेदी प्रोफेसर वाईडी कॉलेज
एक दूसरे से जितना लोग कम मिलेंगे उतना ही संक्रमण से बचाव होगा। सभी लोग प्रधानमंत्री की मुहिम को सफल बनाने के लिए आग आएं और रविवार को घर से न निकलें।
-रीना गुप्ता, शिक्षिका गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज
प्रधानमंत्री का निर्णय बेहद सराहनीय है। यह कर्फ्यू नहीं, बल्कि आत्म संयम और परीक्षण का समय है। कोरोना से बचने के लिए सभी का संयम बरतना आवश्यक है।
-डॉ. जेएन सिंह, अंग्रेजी प्रोफेसर वाईडी कॉलेज