{"_id":"5e74cd168ebc3e774630776d","slug":"corona-lakhimpur-news-bly400194136","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैगलगंज में स्वास्थ्य टीम ने सैनिटाइजर कर खानापूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैगलगंज में स्वास्थ्य टीम ने सैनिटाइजर कर खानापूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैगलगंज (लखीमपुर खीरी)। कोरोना संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम मैगलगंज पहुंची। टीम ने मशीन से स्प्रे कर कई स्थानों को सैनिटाइज किया। उधर, बीईओ पसगवां ने बैठक कर लोगों को बचाव के टिप्स दिए और सतर्कता बरतने की अपील की।
बृहस्पतिवार को बैटरी कारोबारी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर मिलते ही लखनऊ से लेकर जिला प्रशासन तक अफरातफरी मच गई। सूचना के बाद एसीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने गश्त की थी। शुक्रवार को भी स्वास्थ्य महकमे की एक टीम क्षेत्र में पहुंची। जिसने फसलों के स्प्रे करने वाली मशीन से कस्बे में कई जगहों को सैनिटाइज किया। इस दौरान सील अस्पताल को भी सैनिटाइज किया।
उधर, बीईओ पसगवां शमशेर सिंह राणा ने मैगलगंज कोतवाली में आंगनबाड़ी वर्करों के साथ बैठक की, जिसमें महिलाएं ज्यादातर बिना मास्क लगाए पहुंची। लखनऊ से आई टीमों ने पीड़ित मरीज के घर के आसपास सैनिटाइज किया। एसीएमओ डॉ. एसके चक ने मैगलगंज क्षेत्र में जागरूकता अभियान को लेकर 5 लोगों की 20 सदस्यीय टीम तैयार की। इसमें आशा, शिक्षा, स्वास्थ्य व पुलिस विभाग के कर्मचारी भी शामिल हैं।