फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

खीरी में 115 कोरोना संक्रमित मिले

Tue, 22 Sep 2020 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला फिर तेजी पकड़ने लगा है। सोमवार को आई रिपोर्ट में 115 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 850 को पार कर गई है। विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में तीन कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद कार्यालय को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में लैब से कुल 305 रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें 63 पॉजिटिव एवं 242 निगेटिव रिपोर्ट हैं। इसी के साथ अन्य लैब से 10, ट्रूनाट से पांच एवं 37 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील लखीमपुर के मोहल्ला बहादुरनगर में दो, कमलापुर में एक, महाराजनगर में पांच, ऑफिसर कॉलोनी में एक, प्रकाशनगर में एक, रामापुर में एक, पटेलनगर में एक, गोटैया बाग में दो, पिपरिया अंडू में एक, शांतिनगर में एक, गुठना बुजुर्ग में एक, सलेमपुर कोन में एक, नौरंगाबाद में एक, लोनियनपुरवा में दो, अयोध्यापुरी में एक, मिर्जापुरवा में एक, पड़रिया तुला में एक, नई बस्ती में एक, शरबती देवी कॉलोनी में एक कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

इसी प्रकार में आवास विकास कॉलोनी में दो, विकास भवन में एक, काशीनगर में तीन, मोजमाबाद में एक, कैमहरा में एक, राजापुर में दो, बरखेरवा में तीन, दाऊदपुर में एक, काशीराम कॉलोनी गढ़ी रोड में एक, सरनापुरम गढ़ी रोड में तीन, रामनगर कॉलोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, राजाजीपुरम में एक, मोतीपुर में एक, पंजाबी कॉलोनी में दो, आनंदनगर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील धौरहरा क्षेत्र में खमरिया चीनी मिल में एक, बुकरियां में एक, ऑफिसर्स कॉलोनी में एक, टीचर कॉलोनी में तीन, डीहपुर में एक, लालपुर मुन्नूपुरवा में चार संक्रमित मिले हैं। तहसील निघासन के बरोठा में चार, सिंगाही में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के बाजारगंज में एक, पोखरापुर में एक, बैदा में सात, धमोला में एक, रामलीला मैदान में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के पिपरा ग्रंट में दो, रौतापुर में एक, बेहजम में एक, अंडू बेहड़ में एक, सेमरा घाट में सात संक्रमित मिले हैं।

तहसील पलिया के मोहल्ला किसान प्रथम में एक, तहसील गोला गोकर्णनाथ के सिनेमा रोड पर एक, मुन्नू गंज में एक, हफीजपुर में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, कुम्भी चीनी मिल में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं 19 संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है।
बॉक्स=फैक्ट फाइल.......
अब तक मिले कुल संक्रमित 4128
उपचार के बाद स्वस्थ्य हुए 3228
एक्टिव कोरोना संक्रमित केस 855
अब तक संक्रमितों की मृत्यु 45
बॉक्स=
सैंपल विवरण
दैनिक 1102
क्रमिक 88575
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed