फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona crisis deepens, 51 more infected found

कोरोना का संकट गहराया, 51 और संक्रमित मिले

Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Corona crisis deepens, 51 more infected found
लखीमपुर खीरी। जिले में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 51 और संक्रमित मिले। जबकि लोग मास्क लगाने और दो गज की दूरी से परहेज कर रहे हैं। आंकड़ों पर गौर अब तक 225 पुरुष और 86 महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। इसमें बच्चे भी अछूते नहीं हैं। पांच साल के अब तक तीन बच्चे संक्रमित मिले हैं। पांच से 10 साल के चार बच्चे संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में 50 और संक्रमित मिले। इस साल जिले में अब तक 360 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें सबसे ज्यादा संख्या पुरुषों की है। नौ जनवरी से शनिवार तक की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना की चपेट में 226 पुरुष और 86 महिलाएं शामिल है। कोरोना संक्रमण की चपेट में सबसे ज्यादा पुरुषों के आने के मामले में डॉक्टरों का कहना है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुषों का घर से बाहर निकलना ज्यादा रहता है। इसीलिए पुरुषों की संख्या ज्यादा है। बच्चे और किशोरों के संक्रमित होने का कारण उनके माता पिता का संक्रमित होना है। एसीएमओ डॉ अनिल कुमार गुप्ता बताते है कि संक्रमण की रफ्तार काफी तेज है। इसलिए सभी लोग सावधान और जागरूक रहे। बिना जरूरत घर से बाहर न निकले। भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। घर से बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाए। दो गज की दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed