फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cooks did not get honorarium for three months

Lakhimpur Kheri News: तीन महीनों से नहीं मिला रसोइयों को मानदेय

Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cooks did not get honorarium for three months
लखीमपुर खीरी। परिषदीय विद्यालयों में एमडीएम बनाने के लिए तैनात किए गए रसोइये तीन महीनों से वेतन के लिए छटपटा रहे हैं। मानदेय न मिलने से रसोइयों को परिवार का भरण पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। इसको लेकर संगठन के पदाधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द मानदेय दिलाने की मांग की है। जिले में 3106 परिषदीय स्कूलों में करीब 9500 के करीब रसोइयों की तैनाती है।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का कहना है कि लगातार काम करने के बाद भी बीते तीन महीनों से बकाया मानदेय नहीं मिला है। रसोइयों को स्कूल में भोजन बनाने के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है। रसोइया संगठन के अध्यक्ष और महामंत्री ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर जल्द से जल्द बकाया मानदेय दिलाने की मांग की है। बकाया मानदेय को लेकर बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ग्रांट न होने की वजह से मानदेय नहीं दिया जा रहा है। जैसे की शासन से ग्रांट मिलेगी, पैसा भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed