{"_id":"65df8979a79ee23e0d010264","slug":"consumers-upset-due-to-not-getting-electricity-for-seven-hours-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-115274-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सात घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सात घंटे बिजली न मिलने से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन
लखीमपुरखीरी। शहर में बिजली के नए तारों का जाल बिछाए जाने के लिए विभाग की ओर से जारी सात घंटे कटौती का रोस्टर उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रहा है। सात घंटे लगातार बिजली न मिलने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में बिजली तारों का मकड़जाल है। काफी जगह पुराने और जर्जर तार होने की वजह से आए दिन फॉल्ट की समस्या रहती है। पुराने तारों की वजह से हादसे भी हो जाते हैं। रीवैंप योजना के तहत अब पुराने तारों और पुराने ट्रांसफार्मरों की जगह नए तारों का जाल बिछाया जा रहा है। नए ट्रांसफार्मर रखे जा रहे हैं। कार्यों को लेकर विभाग ने मोहल्लावार सात घंटे बिजली कटौती रोस्टर जारी है।
बुधवार को मोहल्ला नई बस्ती, बहादुरनगर, नौरंगाबाद, द्वारिकापुरी, सेठ घाट चौराहा, रौजा टोला, निकट बीआरसी विद्यालय छाउछ, राजगढ़ हर्ष राही ढावा के पास, केपी बैंक्वेट हाल गोला रोड पर सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कटौती होने की वजह से सप्लाई नहीं मिल सकी। कुछ मोहल्लों में तो पांच बजे के बाद सप्लाई मिल सकी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
आज इन मोहल्लों में रहेगी सात घंट की कटौती
रोस्टर के अनुसार बृहस्पतिवार को मोहल्ला महेंद्र तिवारी छाउछ, भंसड़िया नगर के पास, पंजाबी कॉलोनी, शांति धर्मार्थ हास्पिटल के पास, नई बस्ती, गला कैटरर्स के पास आवास विकास, पंडितपुरवा, दुर्बल आश्रम, शिवपुरी, प्यारेपुर, रत्तासराय में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी।