फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction of incomplete road from Kotwali to Lidhiyai turn started

Lakhimpur Kheri News: कोतवाली से लिधियाई मोड़ तक अधूरी सड़क का निर्माण शुरू

Sun, 01 Jun 2025 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 01 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction of incomplete road from Kotwali to Lidhiyai turn started
मैंगलगंज में अधूरी सड़क के निर्माण में जुटे मजदूर। संवाद
मैगलगंज। कोतवाली से लिधियाई मोड़ तक करीब पांच किलोमीटर अधूरी सड़क पर खतरनाक स्लोप और गड्ढों की वजह से कइयों की मौत हो चुकी है। अमर उजाला ने इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो अफसरों की नींद खुली और आनन-फानन सड़क का निर्माण शुरू करा दिया।
विज्ञापन

करीब छह माह पहले लोक निर्माण विभाग ने मैगलगंज से लिधियाई मोड़ तक सड़क का निर्माण शुरू कराया था, लेकिन आधी-अधूरी सड़क बनाकर छोड़ दी। सड़क पर स्लोप और गड्ढे होने से ये हादसों का कारण बनने लगे। छह माह में इस मार्ग पर छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। लगातार हादसे होने पर क्षेत्र के लोगों ने अधूरे काम को पूरा कराने की आवाज उठाई, लेकिन जिम्मेदारों ने ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मुद्दे को 24 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। यह मामला जिला प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंचा। इसके बाद विभागीय अफसरों ने आनन-फानन स्लोप और गड्ढे को दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed