{"_id":"678949986a988fd14907683b","slug":"constable-slaps-bjp-leader-ruckus-at-police-post-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1010-137382-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सिपाही ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, चौकी पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सिपाही ने भाजपा नेता को मारा थप्पड़, चौकी पर हंगामा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर कोतवाली की इमली चौराहा निवासी भाजपा नेता ने बृहस्पतिवार को संकटा देवी चौकी के एक सिपाही पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंचे सैकड़ों समर्थकों ने चौकी का घेराव करते हुए पुलिस मुर्दाबाद के नारे तक लगाए। सिटी रमेश चंद्र तिवारी ने मौके पर पहुंच कर आरोपी सिपाही सहित चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
इमली चौराहा निवासी भाजपा नेता चंदन शाह पारिवारिक विवाद को लेकर संकटादेवी चौकी पहुंचे पहुंचे थे। आरोप है कि चौकी के एक सिपाही अरुण कुमार सिंह ने भाजपा नेता पर हाथ छोड़ दिया। इस बात की जानकारी होने के बाद भाजपा समर्थकों में आक्रोश पनप गया। इधर चंदन शाह अपने साथियों के साथ संकटा देवी चौराहे पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद मौके पर पहुंचे भाजपा समर्थकों ने पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।
जानकारी होने पर को सीओ रमेश कुमार तिवारी, सदर कोतवाल अमर सिंह मौके पर पहुंचे और सुलह समझौता कराया। सीओ रमेश कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी होने के बाद वह मौके पर गए थे। दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता कर दिया गया है। आरोपी सिपाही और चौकी इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई के आश्वासन देकर धरने को समाप्त करा दिया गया है।