फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Connections connected after protest, electricity received after 10 days

Lakhimpur Kheri News: धरने के बाद जोड़े गए कनेक्शन, 10 दिन बाद मिली बिजली

Sat, 06 Jan 2024 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Connections connected after protest, electricity received after 10 days
जेई को ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के पदा​धिकारी- श्रोत यूनियन
मैगलगंज। बकाया भुगतान जमा न होने पर बिजली निगम ने 25 दिसंबर को पूरे मोहल्ले की सप्लाई काट दी गई थी। पिछले 10 दिनों से लोग अंधेरे में थे। ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। यूनियन का धरना शुरू होते ही निगम ने सप्लाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र औरंगाबाद के ग्राम पंचायत बाईकुआं गांव के जाटव मोहल्ले में बिजली निगम का बकाया है। निगम ने 25 दिसंबर को पूरे मोहल्ले की बिजली काट दी। संयुक्त किसान मोर्चा भारतीय किसान यूनियन स्वराज ने ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए शुक्रवार को धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंच जेई ने यूनियन के पदाधिकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह कनेक्शन जोड़ने पर अड़ गए।
विज्ञापन

इसके बाद बिजली निगम को कनेक्शन जोड़ना पड़ा। इधर बिजली सप्लाई शुरू होते ही यूनियन ने धरना-प्रदर्शन समाप्त कर दिया। इस दौरान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह सिसोदिया, जिला उपाध्यक्ष रोहित लाल, रामसनेही गुप्ता, भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के गुरनाम सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed