फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress will become extinct like dinosaurs: Rajnath

डायनासोर की तरह विलुप्त हो जाएगी कांग्रेस : राजनाथ

Fri, 26 Apr 2024 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
Congress will become extinct like dinosaurs: Rajnath
लखीमपुर में जनसभा को संबोधित करते रक्षामंत्री राजनाथ सिंह। संवाद
लखीमपुर खीरी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा पर जोरदार हमला बोला। कहा कि जिस तरह दुनिया से डायनासोर लुप्त हो गया, उसी तरह दस साल के अंदर कांग्रेस पार्टी भी विलुप्त हो जाएगी। समाजवादी पार्टी अभी से समाप्त पार्टी में तब्दील होने लगी है। दस साल बाद लोग इन पार्टियों का नाम भूल जाएंगे।
विज्ञापन

विलोबी मेमोरियल हाल के प्रांगण में आयोजित जनसभा को संबोधित करने राजनाथ सिंह बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12.15 बजे मंच पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू-मुस्लिम करते हुए सत्ता चलाई, जबकि भाजपा ने सभी जाति धर्मों पर विशेष ध्यान दिया है। कांग्रेस ने जनता की आंखों में धूल झोंककर राजनीति की, जबकि भाजपा आंख मिलाकर राजनीति कर रही है।
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था के मामले में आने वाले समय में भारत टॉप-3 देशों में शामिल होकर एक नया आयाम हासिल करेगा। कांग्रेस के पूर्व प्रधानमंत्रियों को निशाने पर लेते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी ने सरकार बनाने के बाद देश से गरीबी को दूर करने का वादा किया, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हिन्दुस्तान की गरीबी घटने के बजाए बढ़ती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 साल में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम भाजपा ने किया है। रामलला के मंदिर को लेकर विपक्षी पार्टियां तंज कसती थीं, लेकिन आज रामलला झोंपड़ी से निकलकर महल में पहुंच गए हैं। देश में फिर रामराज्य की शुरुआत हो गई। मंच पर आधे घंटे रहकर उन्होंने मतदाताओं में जोश भरने का काम किया।
ली चुटकी... खाने के साथ बाजार में बेच रहे होंगे अनाज
राजनाथ सिंह ने लखीमपुर वालों से पूछा कि मुफ्त राशन मिल रहा है या नहीं। हाथ भी खड़े कराए। चुटकी लेते हुए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पहले तो मुफ्त राशन मिलने की बात पर सभी से हामी भरवाई। इसके बाद बोले की बताओ कितने लोग मुफ्त राशन को खाने के अलावा बाजारों में बेच रहे हैं।
चाइना बॉर्डर पर सड़क बनाने से कतराती थी कांग्रेस
भारत-चीन बॉर्डर पर आने जाने में आसानी हो, इसको लेकर सड़क बनाने की आवश्यकता थी लेकिन कांग्रेस ने सड़क का निर्माण नहीं कराया। कांग्रेस का दावा था कि सड़क बनने के बाद चीनी लोग देश में घुस आएंगे। भाजपा सरकार बनने के बाद सड़क निर्माण हुआ। अगर चीनी देश में आएंगे तो सेना उन्हें माकूल जवाब देने के लिए तैयार खड़ी है।

सैम पित्रोदा के बयान पर बोले-संकेत अच्छे नहीं मिल रहे
सैम पित्रोदा के बयान पर राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि संकेत अच्छे नहीं मिल रहे। उन्होंने (सैम पित्रोदा) कहा कि अमेरिका में जिस प्रकार की व्यवस्था है, उसे भारत में लागू कर देना चाहिए। यदि परिवार में किसी मुखिया की मृत्यु हो जाती है तो संपत्ति में आधे से अधिक, 55 फीसदी सरकार के कब्जे में आ जाएगी और उस परिवार के लोगों को केवल 45 फीसदी संपत्ति ही मिलेगी... क्या करना चाहते हैं ये लोग? कहां देश को ले जाना चाहते हैं?...हम सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed