फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress protests against the removal of Mahatma Gandhi's name from MNREGA

Lakhimpur Kheri News: मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon, 22 Dec 2025 10:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Mon, 22 Dec 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Congress protests against the removal of Mahatma Gandhi's name from MNREGA
गांधी प्रतिमा के पास धरने पर बैठे कांग्रेस पदा​धिकारी। स्राेत: पार्टी
लखीमपुर खीरी। मनरेगा से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। शहर के कंपनी बाग स्थित गांधी प्रतिमा के सामने धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ नेता शिव सहाय सिंह ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र में मनरेगा के स्थान पर वीबी जी राम जी बिल लाकर बिना पर्याप्त चर्चा दोनों सदनों से पारित करा दिया। कोविड काल में मनरेगा गरीबों के लिए संजीवनी साबित हुई लेकिन अब सरकार ने न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि योजना का स्वरूप भी बिना किसी सलाह-मशवरे के बदल दिया।
विज्ञापन



कांग्रेस प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि भाजपा को महात्मा गांधी के नाम से नफरत है और राज्यों से बिना बातचीत किए कानून लाकर उनकी वित्तीय स्थिति को और कमजोर किया जा रहा है। धरने में जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती, रामकुमार मिश्रा, विपुल गुप्ता, राजीव अवस्थी समेत तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed