{"_id":"6a66454933d30a8c4f069011","slug":"congress-organised-a-candlelight-march-in-support-of-the-stucongress-organised-a-candlelight-march-in-support-of-the-studentsdents-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-180954-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
शहर में कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत : पार्टी
लखीमपुर खीरी। छात्रों के समर्थन में कांग्रेस ने रविवार शाम दो अलग-अलग स्थानों पर कैंडल मार्च निकालकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार, नीट-सीबीएसई से जुड़े विवादों और आंदोलनरत छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से गांधी प्रतिमा तक सत्याग्रह व कैंडल मार्च निकाला। जिलाध्यक्ष ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए जवाबदेही तय करने की जरूरत बताते हुए कहा कि छात्रों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। जिला उपाध्यक्ष मोहन चंद्र उप्रेती ने छात्रों पर कथित लाठीचार्ज की निंदा की। प्रवक्ता रवि तिवारी ने कहा कि छात्रों को न्याय मिलने तक पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा।
शहर कांग्रेस कमेटी ने शहर अध्यक्ष रियाज अहमद के नेतृत्व में अलग स्थान पर कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी। रियाज अहमद मोनू ने नीट से जुड़े घटनाक्रम के बाद कथित छात्र आत्महत्याओं की निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ कार्रवाई और मृतक छात्रों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की। जिला उपाध्यक्ष मोनिस अली नकवी ने शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार की जरूरत बताई।
विज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेस नेता शिव सहाय सिंह, रवि तिवारी, मंजू मिश्रा, चंद्रप्रभा अवस्थी, अब्दुल रहीम, अनु मिश्रा व शहर कांग्रेस के कार्यक्रम में मोनिस नकवी, देवेंद्र सिंह, अजय मिश्रा समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।