फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress could not announce candidates for any seat except Mohammadi

कांग्रेस मोहम्मदी के सिवा किसी सीट पर अभी नहीं कर पाई उम्मीदवारों का एलान

Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Congress could not announce candidates for any seat except Mohammadi
कांग्रेस कार्यालय पर खुला वार रूम - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद उत्साहित दिख रही कांग्रेस अभी तक जिले में सिर्फ एक उम्मीदवार की घोषणा कर सकी है। जबकि कांग्रेस की प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर मोर्चेबंदी पूरी कर ली है। उधर कांग्रेस कार्यालय में भी वार रूम तैयार है, बस उम्मीदवारों का इंतजार है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीद थी कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही कांग्रेस जिले की आठों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर देगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। नामांकन प्रक्रिया शुरू हुए तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन कांग्रेस के उम्मीदवारों की सूची अभी तक जारी नहीं हो पाई है। कांग्रेस ने सबसे पहले मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र से पसगवां कांड की पीड़िता रितु सिंह को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। पहला उम्मीदवार घोषित करने में जिस तरह कांग्रेस ने तेजी दिखाई थी, उससे उम्मीद जताई जा रही थी कि कांग्रेस के उम्मीदवार सबसे पहले तय होंगे, लेकिन हुआ इसका उलटा।
विज्ञापन

भाजपा और सपा ने जिले की आठों सीटों पर कई दिन पहले अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए थे। बसपा ने भी 27 जनवरी को आठों सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान कर दिया है। अब सिर्फ कांग्रेस ही ऐसी पार्टी बची है जो आठ में से सात सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं कर पाई है। इसके चलते कांग्रेस टिकट के दावेदारों में ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। कई दावेदारों ने लखनऊ में डेरा डाल रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने बताया कि चुनावी व्यस्तता के कारण हाईकमान अभी तक जिला खीरी की बाकी बची सात सीटों के लिए उम्मीदवारों का एलान नहीं कर पाई है। जल्दी ही पार्टी उम्मीदवारों की बाकी सूची जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed