फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complete Solution Day: Out of 201 complaints, only 25 were resolved

संपूर्ण समाधान दिवस : 201 शिकायतों में से महज 25 का ही निस्तारण

Sun, 16 Jun 2024 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Complete Solution Day: Out of 201 complaints, only 25 were resolved
मितौली तहसील में फरियादियों की फरियाद सुनते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह- संवाद
लखीमपुर/मितौली। लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार शनिवार को जिले की तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। सभी तहसीलों में 201 शिकायतें पहुंचीं। जिलाधिकारी समेत अन्य अफसरों ने 25 शिकायतों का निस्तारण किया, बाकी अभी अनसुलझी हैं। जानकारी के अभाव में शनिवार को बहुत कम फरियादी पहुंचे। जो पहुंचे भी, उनमें अधिकांश समस्याओं का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

मितौली तहसील में शनिवार को डीएम महेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित दिवस में 41 फरियादी पहुंचे, जिसमें मात्र सात का निस्तारण हुआ। सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व संबंधी 18, पुलिस विभाग की नौ, सड़कें, खड़ंजा और नाली सफाई न होने की आठ, बिजली कटौती की पांच समेत वन विभाग की एक शिकायत पहुंची।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का निस्तारण करें। डीएम ने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले सभी लोगों की हर संभव मदद करें। सीडीओ अनिल कुमार, एसपी गणेश साहा, डीडीओ दिनकर विद्यार्थी, पीडी एसएन चौरसिया, एसडीएम विनीत उपाध्याय, सीओ शमशेर बहादुर सिंह, एसीएमओ डॉ. अनिल गुप्ता आदि अफसर मौजूद रहे। इधर, लखीमपुर तहसील में एसडीएम राजीव निगम की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। 36 शिकायतें पहुंची। 6 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
बच्चों को सुपोषण और किसानों को दी बीज की किटें
मितौली। समाधान दिवस के अवसर पर डीएम, एसपी, सीडीओ ने संपूर्ण सुपोषण अभियान के तहत अति कुपोषित चार बच्चों के अभिभावकों सुपोषण किट दी। डीएम ने सीडीपीओ-आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देश दिए कि इन बच्चों की नियमित मॉनिटरिंग करके यह सुनिश्चित कराएं कि सुपोषित किट एवं केंद्र से मिलने वाले पोषाहार का बच्चे को नियमित सेवन कराया जाय। किसान रामसदोही यादव, शत्रोहन लाल, रोहन यादव, हेमनाथ, रामपाल वर्मा को उड़द और किसान मुकेश, सुमित, गुरुप्रसाद को कोदो के बीज का मिनीकिट का वितरण किए।
------------
मोहम्मदी तहसील में आईं 29 शिकायतें
मोहम्मदी। तहसील सभागार में एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 29 शिकायतें दर्ज की गई। इसमें राजस्व की 19, पुलिस की पांच, विकास की तीन और बिजली विभाग की दो शिकायतें दर्ज की गई। इसमें राजस्व की दस शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया।
पलिया में सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग की
पलियाकलां। एसडीएम कार्तिकेय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 28 शिकायतें आईं। इसमें राजस्व विभाग की 16, विद्युत विभाग की चार, पुलिस की तीन, विकास विभाग की दो, कृषि विभाग की एक व दो अन्य विभागों की शिकायतें आईं। सुनवाई के दौरान तहसीलदार आरती यादव, नायब तहसीलदार दिलीप कुमार, हर्ष निषाद, सीओ यादवेंद्र, बीडीओ संगीता यादव, बीईओ रमन सिंह आदि मौजूद रहे।

निघासन में 69 में से दो निस्तारित

निघासन। तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस एडीएम की अध्यक्षता में लगा। 69 फरियादियों ने समस्याएं रखीं। दो शिकायतों का निस्तारण किया। एडीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व विभाग की 47, पुलिस की 12, नगर पंचायत की चार, विकास विभाग की तीन, आपूर्ति विभाग की दो एवं कृषि विभाग की एक शिकायत दर्ज हुई। जिसमें विकास एवं कृषि विभाग की एक-एक शिकायत का निस्तारण मौके पर ही किया है। इस दौरान एसडीएम अश्वनी कुमार,तहसीलदार भीमचंद, नायब तहसीलदार हरीराम सहित अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed