फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaint of illegal occupation of barn land to DM

खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत डीएम से

Tue, 07 Dec 2021 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Complaint of illegal occupation of barn land to DM
खलिहान की जमीन पर भरी जा रही नींव।
पसगवां ब्लॉक की ग्राम पंचायत मकसूदपुर का मामला
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पसगवां ब्लॉक क्षेत्र के गांव मकसूदपुर में एक जनप्रतिनिधि द्वारा खलिहान की जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कराने की शिकायत डीएम से की गई है।

गांव मकसूदपुर निवासी मूलचंद्र वर्मा व प्रभाकर वर्मा ने डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि एक जनप्रतिनिधि द्वारा ग्राम पंचायत के खलिहान में दर्ज जमीन पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि ग्राम पंचायत की सार्वजनिक भूमि, तालाब, खलिहान आदि कब्जा मुक्त कराने के लिए हाईकोर्ट में भी पीआईएल पहले ही दाखिल की जा चुकी है, जो विचाराधीन है। इस मामले की ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन सत्तापक्ष का जनप्रतिनिधि होने के कारण क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो व एसडीएम द्वारा गलत आख्या लगा दी गई है। शिकायतकर्ताओं ने ग्राम समाज की जमीन पर कराए जा रहे अवैध निर्माण को रोके जाने व जमीन को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग डीएम से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed