फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Complainants could not meet the Chief Minister

लखीमपुर खीरीः मुख्यमंत्री से नहीं मिल पाए फरियादी

Sat, 22 May 2021 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
Complainants could not meet the Chief Minister
सीएम से मिलने जा रहे लोगों को रोकती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

नाकेबंदी: मृतक आश्रित में नौकरी दिलाने की मांग को लेकर वर्षा पहुंची थीं कलक्ट्रेट
विज्ञापन

पुलिस ऑफिस में महिला को तीन घंटे तक बैठाए रखा, फिर लौटाया

लखीमपुर खीरी। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे की खबर पर कई फरियादी भी उन्हें अपनी समस्या बताने के लिए मुख्यालय पहुंचे, लेकिन प्रमुख रास्तों पर पुलिस की सख्त नाकेबंदी होने के कारण वह कलक्ट्रेट तक ही नहीं पहुंच पाए। उन्हें रास्ते से ही लौटा दिया गया, वहीं कुछ फरियादी किसी तरह कलक्ट्रेट पहुंचने में कामयाब तो हो गए, लेकिन मुख्यमंत्री का काफिला आते ही पुलिस ने उन्हें भी वहां से हटा दिया। एक महिला को तो तीन घंटे तक पुलिस ऑफिस में बैठाए रखा गया, वहीं से उसको घर लौटा दिया गया।
शहर के मोहल्ला प्रकाशनगर निवासी वर्षा सिंह अपने पिता की कैंसर से मौत के बाद मृतक आश्रित कोटे से नौकरी दिलाने की गुहार लेकर कलक्ट्रेट पहुंची थीं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र भी तैयार किया था, जिसे वह मुख्यमंत्री को देना चाहती थीं। मुख्यमंत्री के आने से पहले काफी देर तक वर्षा सिंह सभागार के सामने खड़ी रहीं। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की नजर उन पर पड़ गई। पुलिस ने वर्षा से पूछताछ करने के बाद उन्हें वहां से हटाकर पुलिस ऑफिस में बैठा दिया और बैठक खत्म होने के बाद मिलवाने की बात कही।
विज्ञापन

बकौल वर्षा सिंह, उनके पिता पुलिस विभाग में कार्यरत थे, जो कैंसर से पीड़ित थे। उनकी वर्ष 2013 में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी। वर्षा ने बताया कि पति से उनका तलाक हो चुका है। वह अपने घर में ही निराश्रित हैं। अब उनके कंधों पर ही वृद्घ मां और बेटी के भरण पोषण की जिम्मेदारी है। अब तक मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति नहीं मिली है। वर्षा सिंह मृतक आश्रित कोटे से अपनी नियुक्ति की मांग सीएम से करने आई थीं, लेकिन तीन घंटे इंतजार करने के बाद भी वह सीएम से अपनी बात नहीं कह सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed