फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   young man committed suicide by hanging himself on his birthday in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: जन्मदिन पर युवक ने फंदे से लटककर दी जान, दो दिन पहले ही आया था दिल्ली से

Mon, 02 Sep 2024 12:46 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 02 Sep 2024 12:46 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी के मैलानी का रहने वाला युवक दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था। वह दो दिन पहले ही घर लौटा था। रविवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। 

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself on his birthday in Lakhimpur Kheri
बेटे की मौत की खबर सुन बिलख पड़े पिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी के मैलानी कस्बा में एक युवक ने रविवार को छत के कुंडे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के समय घर में कोई नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की फेसबुक प्रोफाइल में एक सितंबर को उसकी जन्मतिथि लिखी है। माना जा रहा है कि युवक ने जन्मदिन के दिन अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

विज्ञापन


नगर पंचायत कार्यालय के सामने रहने वाले शिवम राठौर (20) पुत्र हरिश्चंद्र का शव घर के अंदर कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। शिवम के पिता हरिश्चंद्र ने बताया कि वह दो दिन पहले मजदूरी करने बंडा (शाहजहांपुर) गए थे। घर में कोई नहीं था। दो पुत्र बाहर मजदूरी करने गए हैं। शिवम की मां पहले ही गुजर चुकी हैं। उन्हें साथी के फोन पर घटना की सूचना मिली, तो वह घर पहुंचे। पुत्र का शव देखते ही फफक कर रो पड़े। पुलिस ने सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 
विज्ञापन


दो दिन पहले ही दिल्ली से आया था शिवम
शिवम दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था। दो दिन पहले ही घर आया था। पुलिस को दिए पत्र में पिता ने लिखा कि वह अत्यधिक शराब का सेवन करता था और मानसिक परेशान रहता था। उसने आत्महत्या क्यों की, इसके कारणों का पता नहीं चल पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed