{"_id":"677d6b729421ba1cb30ceafb","slug":"cold-day-today-and-tomorrow-dense-fog-will-also-increase-problems-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-136717-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज और कल शीत दिवस... घना कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज और कल शीत दिवस... घना कोहरा भी बढ़ाएगा मुश्किलें
विज्ञापन
घने कोहरे और ठंड में गद्दे रजाई बेचने निकला युवक। संवाद
लखीमपुर खीरी। सर्दी का सितम बढ़ता ही जा रहा है। सोमवार को दिन में धूप खिलने से जो थोड़ी बहुत राहत मिली थी, वह मंगलवार को गलन और ठिठुरन से जाती रही।
यहीं नहीं बुधवार और बृहस्पतिवार को भी भीषण सर्दी लोगों को कंपकंपाएगी। मौसम विभाग ने बुधवार व बृहस्पतिवार को शीत दिवस और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बीती 30 दिसंबर के बाद सोमवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे से तेज घूप खिली तो सर्दी से लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को सर्दी बहुत अधिक बढ़ गई। पूरा दिन चली सर्द हवाओं ने लोगों की कंपकपी छुड़ा दी। पूरा दिन धूप भी नहीं निकली। सुबह घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
भीषण ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों के कामकाज रुक गए। लोग घरों से नहीं निकल पाए, बहुत जरूरी काम या फिर सफर करने वाले लोग ही घरों से निकले। बाजार में जगह-जगह लोगों ने अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश की। डाक्टरों की सलाह है कि ऐसे में मॉर्निंग वाक पर न जाएं। जरूरी हो तो अधिक गर्म कपड़े लपेटकर निकलें और मुंह पर मास्क जरूर लगाएं।
विज्ञापन
मंगलवार को भी सुबह छाए घने कोहरे में लोगों को निकलने में दिक्कत हुई। वाहनों की रफ्तार में एक बार फिर ब्रेक लग गई। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी क्षेत्र तक कोहरे की घनी चादर बिछ गई। इस कारण दृश्यता पांच से दस मीटर तक पहुंच गई। मौसम विभाग ने मंगलवार के दिन को शीत दिवस के रूप में घोषित किया।