फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cold dark

सर्दी का सितम जारी

Sat, 27 Dec 2014 11:46 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 27 Dec 2014 11:46 PM IST
विज्ञापन
cold dark
जिले में शनिवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। हालांकि सुबह 11 बजे के बाद गुनगुनी धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन दिन भर सर्द हवाएं चलने से सूरज ढलते ही गलन एकाएक बढ़ गई। शनिवार सुबह अधिकतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 06.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

शाम के समय बर्फीली हवाएं चलने और गलन बढ़ने के कारण तापमान में और ज्यादा गिरावट की संभावना है। शनिवार को सूरज निकलने पर लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। धूप निकलने पर लोग घरों की छतों और लॉन में बैठे दिखाई दिए। कार्यालयों में भी अधिकारी और कर्मचारी दफ्तरों से निकलकर खुले में धूप सेंकते रहे।
विज्ञापन

मैलानी। बर्फीली हवाओं और कोहरे का कहर दूसरे दिन भी जारी रहा। लोगों ने सर्दी से छुटकारा पाने के लिए आग का सहारा लिया। घर-घर अलाव जल रहे हैं। रोडवेज बस स्टॉप के पास तो शनिवार की सुबह लोगों ने खरपतवार जलाकर आग से छुटकारे की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व नगर पंचायत सदस्य रतन कश्यप, भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, चंद्र भूषण शर्मा लवली, कृष्ण मुरारी अवस्थी सहित अन्य नागरिकों ने कड़ाके की ठंड के चलते अब दिन-रात अलाव जलवाने की मांग चेयरमैन और ईओ से की है। ताकि गरीब, रिक्शा चालक, ठेले वाले और बाहरी यात्रियाें को ठंड से राहत मिल सके।
पलियाकलां। तहसील पलिया के समूचे क्षेत्र में सर्दी का सितम जारी है। पहाड़ाें से आ रही बर्फीली हवाआें से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। प्रशासन ने इस बार खानाबदोश जीवन जीने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा बनाने की जरूरत तक महसूस नहीं की।
मझगईं। शुक्रवार और शनिवार को सारा दिन धूप न निकलने और बर्फीली ठंडी हवाएं चलने से लोग कड़ाके की ठंड में घरों में ही दुबके रहे। कस्बा और आसपास के गांवों में कहीं भी अलाव न जलने से ग्रामीणों ने कूड़ा-करकट जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश की। प्रशासन ने अभी तक कहीं भी अलाव नहीं जलवाया है।
कोहरे से कई ट्रेनें लेट
मैलानी। दो दिनों से पड़ रहे घने कोहरे का असर ट्रेनाें पर भी पड़ा है। कोहरे के चलते इज्जतनगर-मैलानी 52243 पैसेंजर आधा घंटा, 52253 पैसेंजर पौन घंटा, 15314 आगरा फोर्ट एक्सप्रेस ढाई घंटा, 15309 रुहेलखंड एक्सप्रेस आधा घंटा तथा 15315 गोंडा-इज्जतनगर गोकुल एक्सप्रेस पौन घंटा देरी से पहुंची।
तहसील प्रशासन ने जलवाए अलाव
बांकेगंज। तहसील प्रशासन ने बांकेगंज की मेन मार्केट समेत सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाए हैं।
शुक्रवार की शाम मार्केट और सार्वजनिक स्थलों  पर अलाव के जलते ही ठंड में ठिठुरते बेसहारा लोगों और राहगीरों ने घंटों आग के सामने बैठकर राहत की संास ली। इस मौके पर कानूनगो साजिद खां, लेखपाल पुष्कर राज शुक्ल, व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद माहेश्वरी, वेद प्रकाश गुप्ता, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री केके मिश्र, भौतेंदु सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।

अलाव जलवाने की मांग
फरधान। शीत लहर में शासन के निर्देश के बावजूद कस्बे में अभी तक अलाव नही जलवाए गए हैं। व्यापारी पुनीत तिवारी, अंकुश मिश्र, अंकित तिवारी, रमेश गुप्ता, मुन्ना लाल, अमन अवस्थी आदि का कहना है कि यहां पिछले वर्ष भी सबसे बाद में नाममात्र को अलाव जलवाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed