{"_id":"219efdb2a87d46896bae270907f13ee7","slug":"cnda-pandey-florence-naitengil-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छंदा पांडे को फ्लोरेंस नाइटेंगिल पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छंदा पांडे को फ्लोरेंस नाइटेंगिल पुरस्कार
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 02 May 2015 08:20 PM IST
विज्ञापन
नौकरी के साथ मरीजों की सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाने वाली जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स छंदा पांडे को फ्लोरेंस नाइटेंगिल पुरस्कार मिलेगा। छंदा पांडे को यह पुरस्कार 12 मई को राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी देंगे।
जिला अस्पताल की स्टाफ नर्स छंदा पांडे ने नौकरी में आने के बाद से मरीजों की सेवा को अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया। वे जिला अस्पताल के रोगियों के अलावा कुष्ठ रोगियों को वर्ष भर दवाएं और पट्टियां आदि सामग्री वितरित करती रहती हैं। फ्लोरेंस नाइटेंगिल पुरस्कार के लिए परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रदेश भर से चिकित्सा के क्षेत्र में मरीजों की सेवा के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाली स्टाफ नर्सों के नाम मांगे थे इसमें जिले से स्वास्थ्य विभाग ने छंदा पांडे का नाम प्रस्तावित किया था। छंदा पांडे को 12 मई को यह पुरस्कार नई दिल्ली में राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित समारोह में देंगे।