{"_id":"5a7b02314f1c1b8c268b8e7d","slug":"cm-to-inaugurate-maine-gate-of-dudhwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधवा के मुख्य द्वार का सीएम करेंगे लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधवा के मुख्य द्वार का सीएम करेंगे लोकार्पण
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 07 Feb 2018 07:12 PM IST
विज्ञापन
dudhwa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नौ फरवरी को आ रहे हैं। मंगलवार को इस संबंध में प्रोटोकाल भी जारी हो गया। सीएम का हेलीकाप्टर गोरखपुर से चलकर सीधे पलिया हवाई पट्टी पर उतरेगा, जहां से सीएम कार से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान पहुंचकर मुख्य द्वार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम इंटरनेशनल बर्ड फेस्टिवल में शामिल होंगे।
सीएम के प्रधान निजी सचिव त्रिलोकी नाथ जोशी द्वारा जारी प्रोटोकाल के मुताबिक नौ फरवरी को 10.10 बजे सीएम का हेलीकाप्टर गोरखपुर से उड़ान भरेगा, जो 11.40 बजे पलिया स्थित हवाई पट्टी पर उतरेगा। यहां से सीएम सीधे कार से दुधवा राष्ट्रीय उद्यान के मुख्य द्वार पर पहुंचेंगे, जहां वे मुख्यद्वार का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद सीएम मुख्य कार्यक्रम स्थल दुधवा राष्ट्रीय उद्यान में हो रहे बर्ड फेस्टिवल 2018 में शामिल होंगे। इसके बाद करीब 20 मिनट का समय आरक्षित रखा गया है, इस दौरान सीएम किसी गांव का भ्रमण भी कर सकते हैं। अपरान्ह करीब ढाई बजे सीएम हवाई पट्टी पर पहुंचेंगे, जहां से हेलीकाप्टर से लखनऊ को प्रस्थान करेंगे।
आज आएगा सीएम का सुरक्षा दस्ता
सीएम का सुरक्षा दस्ता एक दिन पहले यानी गुरुवार को जनपद में पहुंचेगा, जिसमें कुल 20 सुरक्षाकर्मी होंगे। इसके अलावा छह एनएसजी कमांडो भी आएंगे, जो सीएम की जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को कवर करेंगे।
विज्ञापन
सीएम के दौरे का कार्यक्रम निश्चित हो गया है, जिनके स्वागत को लेकर तैयारियां कराई जा रही हैं। बर्ड फेस्टिवल के शामिल होने के अलावा अन्य कार्यक्रम स्पष्ट नहीं है।
- अनिल कुमार सिंह, डीडीओ