{"_id":"669051c8c903ea3034052ac4","slug":"class-6-student-studying-in-gurukul-dies-family-members-allege-murder-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-124374-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गुरुकुल में पढ़ रहे कक्षा छह के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गुरुकुल में पढ़ रहे कक्षा छह के छात्र की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
मृतक सिद्धार्थ की फाइल फोटो-स्रोत परिजन
लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के देवकली के गुरुकुल में अध्ययनरत छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र को बुधवार की देर शाम पेट दर्द की शिकायत हुई थी। वह कैंपस में गिरकर बेहोश हो गया था। इस मामले में परिजनों ने छात्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
स्वर्गीय श्रीमती चंद्रकला आश्रम एवं संस्कृत विद्यापीठ में अध्ययनरत छात्र सिद्धार्थ 12 पुत्र गंगासागर कक्षा छह में पढ़ता था। वह उदयपुर बेल्तुआ थाना ईसानगर का रहने वाला था। गुरुकुल में सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ते हैं। करीब तीन महीने पहले सिद्धार्थ का उसके नाना ने दाखिला कराया था। बताते हैं कि सिद्धार्थ ने बुधवार की देर शाम पेट में दर्द होने की बात कही थी। इसके बाद उसे दवा दी गई, लेकिन उसी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
कुछ ही देर के बाद वह लघुशंका के लिए उठा और परिसर में गश खाकर गिर पड़ा। इस बात की जानकारी होने के बाद गुरुकुल के महंत प्रमोद दीक्षित ने सहयोगियों के साथ मिलकर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में ट्रॉमा सेंटर पहुंचने के बाद बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों में कोहराम मचा है। सिद्धार्थ के पिता गंगासागर ने बताया कि तीन महीने पहले सिद्धार्थ को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए उसके नाना ने गुरुकुल में प्रवेश कराया था। आश्रम की ओर से बच्चे की तबीयत बिगड़ने की कोई जानकारी हमें नहीं दी गई थी, जबकि बृहस्पतिवार सुबह उसकी मौत की सूचना मिली।
पिता गंगासागर ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। बताया कि बेटे के नाक से खून निकल रहा था, जबकि उसके चेहरे पर निशान थे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस जांच में जुटी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पिता की ओर से बेटे की मौत का कारण जानने के लिए तहरीर दी गई है। जांच कराई जा रही है। चूंकि घटनास्थल थाना फरधान क्षेत्र का है, इसलिए आगे की कार्रवाई फरधान पुलिस करेगी।
देवेंद्र कुमार एसओ ईसानगर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
सिद्धार्थ ने बुधवार की देर शाम पेट में दर्द होने की बात बताई थी। इसके बाद उसे जिला अस्पताल से लेकर ट्रॉमा सेंटर में इलाज कराया गया था। बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। परिजनों को बीमार होने की सूचना दी गई थी।
प्रमोद दीक्षित, महंत, आश्रम