फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Clashes over fertilizer distribution in Maujmabad and Mudia Khurd

Lakhimpur Kheri News: मौजमाबाद और मुड़िया खुर्द में खाद वितरण पर घमासान

Tue, 07 Jul 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 07 Jul 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Clashes over fertilizer distribution in Maujmabad and Mudia Khurd
बीपैक्स मौजमाबाद में किसानों की लगी लाइन। स्रोत : किसान
महेवागंज/फूलबेहड़। बीपैक्स मौजमाबाद और मुड़िया खुर्द में खाद वितरण में धांधली और पक्षपात की शिकायतें सामने आई हैं। मंगलवार सुबह से समिति परिसर में किसानों की भीड़ रही।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि कई दिनों से चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिल रही। आरोप है कि कुछ चहेते लोगों को बिना लाइन के खाद दे दी गई। गांव सिसौरा निवासी नियामत अली ने आरोप लगाया कि उनके नाम पर दो बोरी की जगह नौ बोरी खाद चढ़ा दी गई। सुंदरवल निवासी जगदीश ने बताया कि वह सुबह सात बजे से कतार में खड़े थे, लेकिन दोपहर डेढ़ बजे तक खाद नहीं मिली। पिछले तीन दिनों से वह खाद के लिए चक्कर काट रहे हैं। उन्होंने वितरण में मनमानी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

अयूब हुसैन ने बताया कि उनके परिवार के नाम पांच एकड़ कृषि भूमि है। कई चक्कर लगाने के बाद भी उन्हें एक बोरी खाद नहीं मिली। समिति के संचालक मंडल ने कुछ दिन पहले 266 बोरी खाद के कथित घोटाले की शिकायत मुख्य विकास अधिकारी से की थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान कमलेश, साजिद, राजाराम और आसिफ ने बताया कि लाइन में लगने के बाद टोकन मिलता है, लेकिन समिति के कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते। आरोप है कि चहेते लोगों को सांठगांठ कर सीधे खाद दी जा रही है।


----------------
एडीओ और पुलिस की निगरानी में टोकन और लाइन के आधार पर खाद वितरण किया जा रहा है। कुछ लोग नियम विरुद्ध खाद लेने की कोशिश करते हैं। खाद न मिलने पर आरोप लगाते हैं। मौजमाबाद समिति में सचिव को हटाने के लिए बोर्ड सदस्य आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।
-प्रवीण कुमार, एआर कोऑपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed